Today News Hunt

News From Truth

चार राज्यों में जीत से उत्साहित भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा ने किया अपने गृह राज्य हिमाचल का रुख, शिमला पहुंचने पर मुख्यमंत्री सहित पार्टी नेताओं ने किया ज़ोरदार स्वागत

1 min read
Spread the love

भारतीय जनता पार्टी ने चार राज्यों में मिली प्रचंड जीत के बाद अब इस वर्ष होने वाले गुजरात और हिमाचल प्रदेश के चुनाव पर नजर गड़ा दी है हिमाचल प्रदेश के बड़े नेता और भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने आज शनिवार को शिमला में विधानसभा चौक से होटल पीटरहॉफ तक एक भव्य रोड शो किया और इसके पश्चात् उन्होंने पीटरहॉफ में आयोजित विशाल जन-सभा को संबोधित किया। नड्डा विधानसभा से पीटरहॉफ तक ओपन जीप में गए। शिमला पहुँचने पर प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सौदान सिंह एवं हिमाचल प्रदेश के भाजपा प्रभारी अविनाश राय खन्ना सहित कई वरिष्ठ पार्टी पदाधिकारियों ने उनका स्वागत किया। लगभग 15 हजार से अधिक पार्टी कार्यकर्ताओं ने ढोल नगाड़ों से राष्ट्रीय अध्यक्ष का स्वागत किया। कार्यकर्ताओं में जे पी नड्डा के आगमन से जोश देखते ही बनता था। भाजपा अध्यक्ष आज, शनिवार से 12 अप्रैल, मंगलवार तक देवभूमि हिमाचल प्रदेश के चार दिनों के विस्तृत प्रवास पर हैं।

अपने भव्य स्वागत से अभिभूत नड्डा ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि यह मेरा स्वागत नहीं है बल्कि यह भारतीय जनता पार्टी का स्वागत है, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा हिमाचल प्रदेश सहित समग्र राष्ट्र के विकास एवं गरीब कल्याण के कार्यों का स्वागत है। अभी हाल ही में पांच राज्यों में विधान सभा चुनाव हुए जिसमें से चार राज्यों में प्रचंड जनादेश के साथ भाजपा की पुनः सरकार बनी है। उन्होंने इस ऐतिहासिक जनादेश के लिए चारों राज्यों की जनता को धन्यवाद देते हुए कहा कि आजादी के 70 सालों तक कांग्रेस एवं उसके सहयोगियों की सरकार में गाँव, गरीब, किसान दलित, पीड़ित, शोषित, वंचित और महिलाओं के नाम पर केवल और केवल राजनीति होती थी लेकिन वास्तव में इनका सशक्तिकरण किसी ने किया तो वे हमारे लोकप्रिय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी हैं। प्रधानमंत्री ने समाज में विकास के अंतिम पायदान पर खड़े लोगों को समाज की मुख्यधारा में लाने का महती कार्य किया है। प्रधानमंत्री द्वारा देश के लगभग 60 करोड़ लोगों के जीवन-स्तर में व्यापक बदलाव लाया गया। उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, मणिपुर और गोवा की जनता ने इन कार्यों पर विधान सभा चुनाव में मुहर लगाने का काम किया है।

नड्डा ने कहा कि यह पहली बार हुआ कि जिस पार्टी ने यूपी में लगभग 40 साल तक शासन किया और देश में आजादी के लगभग 55 वर्ष तक जिनकी सरकार रही, वह यूपी में 377 सीटों पर जमानत जब्त करा बैठी जबकि उन्होंने यूपी की 399 सीटों पर चुनाव लड़ा था। इतना ही नहीं, उत्तराखंड में पहली बार (जब से उत्तराखंड राज्य बना है, तबसे) किसी पार्टी की सरकार लगातार दोबारा दो-तिहाई बहुमत से चुन कर सत्ता में आई है। भाजपा को इस बार 70 में से 47 सीटों पर विजय प्राप्त हुई। चौंकाने वाली बात तो यह है कि ‘आम आदमी पार्टी’ की 70 में से 68 सीटों पर जमानत जब्त हो गई। मणिपुर को कांग्रेस की सरकार में बंद, ब्लॉकेड और उग्रवाद के लिए जाना जाता था लेकिन भाजपा की सरकार में मणिपुर में भी शांति, समृद्धि और विकास के एक नए युग की सुबह हुई। इसका परिणाम यह हुआ कि मणिपुर में दोबारा भाजपा की सरकार आई और भाजपा को इस बार पूर्ण बहुमत प्राप्त हुआ। गोवा में भाजपा ने लगातार तीसरी बार सरकार सरकार बनाई है और वह भी पिछली बार की तुलना में अधिक सीटों के साथ। उन्होंने कहा कि अब हिमाचल प्रदेश और गुजरात की बारी है। हमें माननीय प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार और राज्य सरकार के कार्यों की उपलब्धि को लेकर गाँव-गाँव, घर-घर तक जाना है।

नड्डा ने कहा कि हिमाचल प्रदेश ने विगत पांच वर्षों में विकास के नए कीर्तिमान स्थापित किया है। हिमाचल प्रदेश ने कृषि उत्पादों का वैल्यू एडिशन हुआ है। प्रदेश में 9 फूड पार्क स्थापित हुए हैं। बीते कुछ वर्षों में हिमाचल प्रदेश देश के एक फार्मास्युटिकल हब के रूप में प्रतिष्ठित हुआ है। हिमाचल प्रदेश से 12 बड़ी दवा कंपनियों के प्रोडक्ट आज दुनिया भर में जा रहे हैं।

कांग्रेस पर जोरदार हमला करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में जब-जब कांग्रेस की सरकार आई, उसने हिमाचल प्रदेश का हक छीनने का पाप किया जबकि जब-जब भाजपा की सरकार आई, हिमाचल प्रदेश को उसका हक और सम्मान दोनों मिला है। कांग्रेस की सरकार ने तो हिमाचल प्रदेश का विशेष राज्य का दर्जा तक हटा दिया था। श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी की सरकार ने हिमाचल प्रदेश को औद्योगिक पैकेज दिया था पर कांग्रेस सरकार के रवैये के कारण हिमाचल प्रदेश विकास में पिछड़ता चला गया है। मनमोहन सरकार में तो केंद्र सरकार की योजनाओं में भी हिमाचल प्रदेश को 40% तक का अंशदान देना पड़ता था। इतना ही नहीं, मनमोहन सरकार तो 50% अंशदान की सिफारिश करती थी। वह भी तब जब हिमाचल प्रदेश में और केंद्र में, दोनों जगह कांग्रेस पार्टी की ही सरकार थी। कांग्रेस की सरकार में वित्त आयोग ने भी हिमाचल प्रदेश के साथ दोहरा रवैया अपनाया था। 2014 में जब आदरणीय श्री नरेन्द्र मोदी जी देश के प्रधानमंत्री बने तो उन्होंने बिना मांगे ही हिमाचल प्रदेश को विशेष राज्य का दर्जा दे दिया। अब केंद्रीय योजनाओं के लिए फंड हेतु केंद्र 90% का योगदान करता है जबकि हिमाचल प्रदेश को केवल 10% अंशदान ही करना पड़ता है। इससे हिमाचल प्रदेश पर वित्तीय बोझ भी कम हुआ है जिसका सीधा लाभ राज्य के गरीबों और किसानों को मिल रहा है। विशेष राज्य के दर्जे में पंजाब और हरियाणा के नाम पर राजनीति करने वाली कांग्रेस हिमाचल प्रदेश के साथ-साथ हरियाणा और अब पंजाब से भी साफ हो गई।

नड्डा ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में कोल डैम की परिकल्पना 60 की दशक में की गई थी लेकिन इस पर कांग्रेस की सरकार ने कोई कार्य नहीं किया। श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी की सरकार आने पर इस डैम का शिलान्यास किया गया। कांग्रेस की सरकार आने के बाद फिर से यह योजना ठंडे बस्ते में चली गई। नरेन्द्र मोदी सरकार में फिर से इस योजना में तेजी आई और आदरणीय प्रधानमंत्री जी ने कोल डैम हिमाचल प्रदेश को समर्पित किया। लुहरी फेज-1 और लुहरी फेज-2 हाइड्रो पावर प्रोजेक्ट भी प्रधानमंत्री ने शुरू किया।

श्री नड्डा ने कहा कि 400 करोड़ रुपये की लागत से इंडियन इंस्टीच्यूट आफ मैनेजमेंट संस्थान का निर्माण हो रहा है जो 2024 तक पूरा हो जाएगा। लगभग 14,00 करोड़ रुपये की लागत से एम्स का निर्माण हो रहा है जो जल्द ही बन कर तैयार हो जाएगा। चंबा, हमीरपुर और नाहन में केंद्र सरकार के सहयोग से तीन नए मेडिकल कॉलेज खुले हैं। वैक्सीनेशन में भाजपा की जयराम ठाकुर सरकार ने दोनों डोज देने में हिमाचल प्रदेश को नंबर वन बनाया। लाहौल-स्पीति से लेकर दुर्गम पहाड़ियों तक में रहने वाले लोगों का वैक्सीनेशन किया गया। यह बताता है कि यदि जनता के लिए काम करने की इच्छाशक्ति हो तो कुछ भी असंभव नहीं है।

आदरणीय राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में लगभग 1.25 करोड़ लोग आयुष्मान भारत का लाभ उठा रहे हैं। लगभग 1.37 लाख महिलाओं को उज्ज्वला योजना का लाभ मिला है। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के तहत राज्य के लगभग 9.33 लाख किसान लाभान्वित हुए हैं। जल जीवन मिशन के तहत हिमाचल प्रदेश के लगभग 8.37 लाख घरों मे नल से जल पहुंचाया गया है। 40 साल में कांग्रेस की सरकारों ने हिमाचल प्रदेश में केवल 8 लाख घरों में नल से जल का कनेक्शन दिया जबकि श्री नरेन्द्र मोदी सरकार में केवल दो वर्षों में ही हिमाचल प्रदेश में 8 लाख नए कनेक्शन दिए जा चुके हैं। पिछले दो वर्षों में इस योजना पर हिमाचल प्रदेश में लगभग 1814 करोड़ रुपये खर्च हुए हैं।

जे

शिमला में विकास की चर्चा करते हुए माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि शिमला को स्मार्ट सिटी के रूप में विकसित किया जा रहा है। वाल्मीकि भाइयों के कल्याण के लिए स्लम में रहने वालों को दो डिसमिल जमीन देने का निर्णय हमारी सरकार ने लिया है। शिमला में 700 गाड़ियों की पार्किंग के लिए पार्किंग कॉम्प्लेक्स बनाया गया है। ऑडिटोरियम के सामने 400 गाड़ियों की कैपेसिटी वाली अलग पार्किंग बनाई गई है। विकास मंडल में अलग से 400 गाड़ियों की पार्किंग की व्यवस्था की गयी है।

श्री नड्डा ने कहा कि आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने भारत की राजनैतिक संस्कृति बदल कर रख दी है। हमने जो कहा, उसे जमीन पर पूरा कर दिखाया। हम जो कहेंगे, उसे भी पूरा करेंगे। हम समाज में विभाजन की राजनीति नहीं करते, परिवारवाद और संप्रदायवाद की राजनीति नहीं करते। उत्तर प्रदेश के चुनाव में जिन्ना को लाने वाले कौन थे? प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में परिवारवाद के खिलाफ विकासवाद की राजनीति शुरू हुई है, रिपोर्ट कार्ड प्रस्तुत करने की संस्कृति शुरू हुई है। उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, मणिपुर और गोवा में राज्य की जनता ने विकासवाद की राजनीति पर मुहर लगाई है।

भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि श्री नरेन्द्र मोदी सरकार प्रो-एक्टिव और प्रो-रिस्पोंसिव सरकार है। यूक्रेन में जब स्थिति खराब हुई तो हमने कुछ ही दिनों के भीतर ऑपरेशन गंगा के तहत लगभग 20,000 छात्रों को सकुशल वहां से निकाला और उन्हें भारत वापस लेकर आये। इसमें से 426 छात्र हिमाचल प्रदेश के हैं। इस ऑपरेशन के दौरान भाजपा के परिश्रमी कार्यकर्ता उन छात्रों के घर गए, उनके परिजनों से मुलाक़ात की और उनकी हौसला-अफजाई की। इसी तरह कोरोना के खिलाफ निर्णायक लड़ाई पूरे देश में आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में लड़ी गई। पहले किसी भी बीमारी की वैक्सीन भारत आने में वर्षों लग जाते थे लेकिन इस बार प्रधानमंत्री की प्रेरणा से केवल 9 महीने में ही दो-दो स्वदेशी वैक्सीन बन कर तैयार हुए और उनका वैज्ञानिक तरीके से तय समय में रॉल-आउट भी हुआ। दोनों जरूरी डोज देश के 18 वर्ष से अधिक उम्र के हर नागरिक को मुफ्त उपलब्ध कराये गए। कोरोना काल में गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत देश के लगभग 80 करोड़ लोगों को मुफ्त अनाज पिछले दो वर्ष से अधिक समय से उपलब्ध कराये जा रहे हैं ताकि देश का कोई भी गरीब भूखा न सोने पाए। इस योजना को इस वर्ष सितंबर तक विस्तार दिया गया है। कोरोना के खिलाफ भारत की निर्णायक लड़ाई से प्रभावित होकर विश्व स्वास्थ्य संगठन ने भी कहा कि हमें भारत से सीखना चाहिए। पूरी दुनिया में माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व की तारीफ हुई। उन्होंने न केवल 130 करोड़ देशवासियों की इस संकट काल में रक्षा की बल्कि देश के आर्थिक चक्र को भी गतिशील बनाए रखा।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *