Today News Hunt

News From Truth

भारतीय जनता पार्टी कल पहली नवंबर को शिमला में निकालेगी एसआईआर पर महापदयात्रा, असम के मुख्यमंत्री हेमंत बिस्वा सरमा होंगे मुख्य अतिथि

Spread the love

मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के विषय पर कांग्रेस द्वारा फैलाए जा रहे भ्रम और राजनीतिक आरोपों का जवाब देने के लिए भारतीय जनता पार्टी 1 नवंबर 2026 को शिमला में एक विशाल महापदयात्रा और जनसभा का आयोजन करने जा रही है।

भाजपा प्रदेश महामंत्री एवं राज्यसभा सांसद डॉ. सिकंदर कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि इस कार्यक्रम में असम के मुख्यमंत्री हेमंत बिस्वा सरमा मुख्य अतिथि और मुख्य वक्ता के रूप में शामिल होंगे।

महापदयात्रा सुबह 10 बजे पुराना बस स्टैंड स्थित गुरुद्वारा साहिब की पार्किंग से शुरू होगी। कार्यकर्ता विक्ट्री टनल और विधानसभा मार्ग होते हुए चौड़ा मैदान पहुंचेंगे। चौड़ा मैदान में पदयात्रा का समापन एक विशाल जनसभा के रूप में होगा, जहां पार्टी के शीर्ष नेता उपस्थित कार्यकर्ताओं और जनता को संबोधित करेंगे। इस महापदयात्रा और जनसभा में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल, नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर, पूर्व केंद्रीय मंत्री व सांसद अनुराग ठाकुर, सांसद सुरेश कश्यप और राज्यसभा सांसद डॉ. सिकंदर कुमार सहित पार्टी के कई वरिष्ठ नेता, विधायक और पदाधिकारी भाग लेंगे। पूरे प्रदेश से लगभग 8 से 10 हजार कार्यकर्ताओं के इसमें शामिल होने की संभावना है। डॉ. सिकंदर कुमार ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि कांग्रेस एसआईआर जैसी संवैधानिक और पारदर्शी चुनावी प्रक्रिया पर अनावश्यक विवाद खड़ा कर रही है और जनता को गुमराह करने का प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा निष्पक्ष निर्वाचन और पारदर्शी मतदाता सूची के पक्ष में मजबूती से खड़ी है और इस यात्रा के माध्यम से जनता के सामने तथ्यों को स्पष्टता से रखेगी।

About The Author

More Stories

You may have missed