Today News Hunt

News From Truth

प्रदेश विश्वविद्यालय के विधिक विभाग के अंतिम वर्ष के छात्रों ने ओवर ऑल खिताब पर किया कब्ज़ा, विभिन्न खेल श्रेणियों के विजेताओं को विभाग के चेयरमन प्रोफेसर डॉ. रघुविंद्र सिंह ने वितरित किए पुरस्कार

Spread the love

हिमाचल प्रदेश विश्विद्यालय विधिक अध्ययन संस्थान में वार्षिक स्पोर्टस् मीट ‘दक्ष’ के विजाताओं को पुरस्कार वितरित किए गए। विभिन्न खेल श्रेणियों के विजेताओं को हिमाचल प्रदेश विश्विद्यालय विधि विभाग के चेयरमन प्रोफेसर डॉ. रघुविंद्र सिंह ने पुरस्कार दिए।

ऑवर ऑल विजेता का खिताब अंतिम बर्ष के छात्रों के नाम रहा। 66 गोल्ड, 23 सिल्वर और दो ब्रॉंज के साथ अंतिम बर्ष के छात्र ऑवर ऑल विजेता श्रेणी में प्रथम स्थान पर रहे। 41 गोल्ड, 23 सिल्वर और 3 ब्रॉंज के साथ तीसरे वर्ष के छात्र ऑवर ऑल श्रेणी में दूसरे स्थान पर रहे।

पुरुष क्रिकेट में अंतिम बर्ष के छात्र प्रथम, तृतीय वर्ष के छात्र दूसरे स्थान पर रहे। महिला वर्ग में तृतीय वर्ष के छात्र प्रथम और अंतिम बर्ष के छात्र दूसरे स्थान पर रहे। महिला कबड्डी का खिताब तृतीय वर्ष के नाम रहा और दूसरे स्थान पर चौथे बर्ष के छात्र रहे। पुरुष वर्ग में अंतिम बर्ष के छात्र प्रथम, तृतीय वर्ष के छात्र दूसरे स्थान पर रहे। फुटबॉल पुरुष का खिताब अंतिम वर्ष के छात्रों ने अपने नाम किया जबकी दूसरे स्थान पर द्वितीय वर्ष के छात्र रहे। वॉलीबॉल महिला वर्ग में द्वितीय वर्ष के छात्र विजेता रहे जबकी चौथे वर्ष के छात्र द्वितीय स्थान पर रहे। पुरुष वॉलीबाल में चतुर्थ वर्ष के छात्र पहले और तृतीय वर्ष के छात्र दूसरे स्थान पर रहे।

सौ मीटर पुरष में अयान, अर्नव और अभिमन्यु पहले, दूरसे तीसरे स्थान पर रहे, जबकि महिला सौ मीटर में रिया, स्मृति और आरुषि पहले, दूरसे तीसरे स्थान पर रहे। दौ सौ मीटर पुरुष में अर्नव, कशिश और पार्थ पहले, दूसरे, तीसरे स्थन पर रहे जबकि महिला दौ सौ मीटर में तान्या, आरुषि और स्मृति पहले, दूसरे, तीसरे स्थान पर रहे। शतरंज में समृद्ध और समृद्धि, लूडो में सारिका ने बाजी मारी। कैरम में अभय और सृष्टि प्रथम और पूजा और प्राची दूसरे स्थान पर रहे। बैंच प्रेस पुरुष में रितिक और प्रतीक प्रथम और द्वितीय स्थान पर रहे। महिला बैंच प्रेस में नेहा और ज्योति प्रथम और दूसरे स्थान पर रहे।

खेल पुरस्कार वितरण समारोह में हिमाचल प्रेदश विश्विद्यालय विधिक अध्ययन संस्थान के निदेशक प्रॉफेसर ड़ॉ. संजय संधू के साथ सभी छात्र, शिक्षक एवं गैर शिक्षक वर्ग उपस्थित रहा।

About The Author

More Stories

You may have missed