शिमला के भट्टाकुफर में हुई प्रदेश पेंशनर्स वैलफेयर एसोसिएशन ब्लॉक मशोबरा की बैठक, बैठक में शामिल 18 संगठनों के पदाधिकारियों ने सरकार को दिया 14सूत्रीय मांग पत्र
हिमाचल प्रदेश पेंशनर्स वैलफेयर एसोसिएशन ब्लॉक मशोबरा, ज़िला शिमला की त्रेमासिक बैठक का आयोजन पंचायत घर भट्टाकुफर में किया गया!बैठक की अध्यक्षता रतन वर्मा ने की!इस अवसर पर हिमाचल प्रदेश संयुक्त संघर्ष समिति के अतिरिक्त महासचिव भूप राम वर्मा ने बतौर मुख्य अतिथि व भाग चंद चौहान वशिष्ठ अतिथि के रूप में बैठक में शामिल हुए । ब्लॉक मशोबरा के महासचिव लायक राम शर्मा ने बैठक में पधारे सभी पेंशनर्स का स्वागत एवं अभिनन्दन किया!इस दौरान मशोबरा ब्लॉक में जो पेंशनर्स साथी दिवंगत हुए उनके सम्मान में दो मिनट का मौन रखा गया!इस अवसर पर पिछले दिनों पंचायती राज के चुनाव में रतन ठाकुर व जानकी दास जी क़ो शानदार जीत के लिए दोनों पदाधिकारीओ क़ो मशोबरा ब्लॉक, ज़िला शिमला पेंशनर्स संयुक्त संघर्ष समिति व हिमाचल प्रदेश पेंशनर्स संयुक्त संघर्ष समिति के पदाधिकारीओ द्वारा उन्हें सम्मानित किया गया! प्रेस क़ो जारी संयुक्त विज्ञप्ति में मशोबरा ब्लॉक के अध्यक्ष रत्न वर्मा व महासचिव लायक राम शर्मा ने बताया की बैठक में सदस्यता अभियान, पेंशनर्स के लिए चलाया गया जन जागरण अभियान की समीक्षा की गई ।



इस दौरान मशोबरा ब्लॉक के 103 पेंशनर्स व पदाधिकारीओ क़ो उनके फ़ोन नम्बर व पत्ते की डायरेक्टरी भी वितरित की गई । बैठक में ज़िला शिमला पेंशनर्स वैलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष भाग चंद चौहान, ज़िला शिमला पेंशनर्स संयुक्त संघर्ष समिति के संयोजक मोहन ठाकुर ने अब तक संयुक्त संघर्ष समिति की जो कारगुजारी रही उसपर प्रकाश डाला!हिमाचल प्रदेश पेंशनर्स संयुक्त संघर्ष समिति के उपाध्यक्ष गंगा राम शर्मा ने कहा की पेंशनर्स का ये संघर्ष तब तक जारी रहेगा जब तक पेंशनर्स की सभी देनदारिया मिल नहीं जाती!हिमाचल प्रदेश पेंशनर्स संयुक्त संघर्ष समिति के अतिरिक्त महासचिव भूप राम वर्मा ने कहा की हिमाचल प्रदेश पेंशनर्स संयुक्त संघर्ष समिति के बैनर तले 18संगठनों के पदाधिकारी जुड़े हैं जिनका 14सूत्रीय मांग पत्र सरकार क़ो दिया गया है । जिस पर सरकार ने कार्य आरम्भ कर दिया ।वर्मा ने आगे कहा की पिछले दिनों मुख्य मंत्री सुखविंदर सिंह सुकखू ने हिमाचल प्रदेश संयुक्त संघर्ष समिति के प्रदेशाध्य्क्ष सुरेश ठाकुर क़ो बातचीत के लिए सचिवालय में शिष्टमण्डल के साथ बुलाया जिसमें प्रमुख रूप से 1जनवरी 2016 व 31जनवरी 2022के मध्य सेवानिवृत हुए पेंशनर्स की संशोधित वित्तय लाभ लीव इन कैशमेंट, कॉम्युटेशन, ग्रेजुइटी, 15प्रतिशत डी. ए व चिकित्सा बिलों पर चर्चा की गई थी!जिस में से 40प्रतिशत लीव इन कैश मेन्ट व ग्रेजुइटी की अधिसूचना 31जुलाई तक करने का आश्वासन दिया था!इसी प्रकार पिछले दो वर्षो से लंबित चिकित्सा बिलों की अदायगी करने की बात कही थी जिस पर कार्य ज़ोरों पर चल रहा है!बैठक में वरिष्ठ उपाध्यक्ष मेला राम शर्मा, मुख्य सलाहकार नेक राम शर्मा, जानकी दास, ज़िला शिमला के उपाध्यक्ष दीप राम शर्मा, सलाहकार गुलाब ठाकुर, रतन ठाकुर, मीडिया प्रभारी सैन राम नेगी ने भी अपने विचार प्रकट किये!बैठक में महिला प्रमुख सावित्री वर्मा, विजय शर्मा, कोषाध्यक्ष मदन ठाकुर, चतर सिंह सहित 72पेंशनर्स व पदाधिकारीओ ने भाग लिया।
