कल 19 फ़रवरी को सुन्नी में एंटी चिट्टा रैली में शिरकत करेंगे लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह, थली पुल की आधारशिला और एसडीएम कार्यालय का करेंगे शुभारंभ
लोक निर्माण एवं शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह 19 फरवरी 2026 को शिमला ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के सुन्नी के प्रवास पर रहेंगे। एक सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि विक्रमादित्य सिंह 19 फरवरी को सुबह 11 बजे सुन्नी में आयोजित होने वाली एंटी चिट्टा रैली में शामिल होंगे। इसके बाद वे बीती बरसात में क्षतिग्रस्त हुए थली पुल की आधारशिला रखेंगे और उपमंडल दण्डाधिकारी कार्यालय का शुभारंभ करेंगे।
