Today News Hunt

News From Truth

आज राजधानी शिमला राजनैतिक हंगामे से सराबोर रही , कांग्रेस ने जहां भाजपा पर पेपर लीक मामले में छात्रों के दमन के आरोप लगाए वहीं भाजपा ने कांग्रेस पर अराजकता फैलाने के आरोप जड़े

Spread the love

आज राजधानी शिमला राजनीतिक हंगामे से सराबोर रही और पुलिस को स्थिति को नियंत्रित करने में खूब पसीने छूटे । शिमला में कांग्रेस और भाजपा दोनों पार्टियों के कार्यकर्ता आमने-सामने हो गए सुर करीब एक घंटे तक जमकर नारेबाजी चली । नीट पेपर लीक मामले में छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में कांग्रेस ने भाजपा कार्यालय का घेरावत किया । इस पर बीजेपी ने प्रदेश में कानून व्यवस्था की धज्जियां उड़ाने का आरोप लगाते हुए प्रदेश की कांग्रेस सरकार को आड़े हाथ लिया ।

दिल्ली में NEET पेपर लीक मामले को लेकर छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के बाद सियासत गरमा गई है। इसी मुद्दे को लेकर आज शिमला में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बीजेपी कार्यालय का घेराव किया। इस दौरान करीब 1 घंटे तक कांग्रेस और बीजेपी कार्यकर्ता आमने-सामने नारेबाजी करते रहे। स्थिति को देखते हुए मौके पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया था।

कांग्रेस ने आरोप लगाया कि देश में बीजेपी सरकार बनने के बाद लगातार पेपर लीक के मामले सामने आ रहे हैं। जब छात्रों ने इसके खिलाफ आवाज उठाई तो केंद्र सरकार ने उन पर लाठियां भांजी। कांग्रेस छात्रों के साथ खड़ी है। आज शिमला में बीजेपी कार्यालय का घेराव कर केंद्र सरकार को चेताने की कोशिश की गई है कि छात्रों को न्याय दिया जाए और पेपर लीक माफिया को सलाखों के पीछे पहुंचाया जाए। लेकिन बीजेपी तानाशाही पर उतर आई है और कार्रवाई करने के बजाय निर्दोष छात्रों पर लाठीचार्ज कर रही है जो निंदनीय है।।

बाइट… विनोद ज़िंटा, कांग्रेस संगठन महासचिव

वहीं भाजपा विधायक बलबीर सिंह वर्मा ने कांग्रेस पर पलटवार किया और कहा कि हिमाचल में कांग्रेस सरकार बनने के बाद प्रदेश में अराजकता का माहौल है। सरकार के संरक्षण में कानून को हाथ में लिया जा रहा है।आज कांग्रेस ने बीजेपी कार्यालय का घेराव किया, जिसका भाजपा ने उसी भाषा में जवाब दिया है। प्रदेश में कानून व्यवस्था बनाए रखना सरकार का दायित्व है, लेकिन सरकार के संरक्षण में अराजकता फैलाने की कोशिश की जा रही है। भाजपा इसका मुंह तोड़ जवाब देगी ।

About The Author

You may have missed