ज़िला शिमला के पेंशनभोगी सुन्नी में हुए लामबंद, सरकार से 15अगस्त से पूर्व पेंशनर्स व कर्मचारियों को डी. ए. की दो किस्तें देने की उठाई मांग
ज़िला शिमला पेंशनर्स वैलफेयर एसोसिएशन की आम सभा का आयोजन सुन्नी में किया गया । बैठक की अध्यक्षता सुन्नी ब्लॉक के अध्यक्ष ऋतु राज शर्मा ने की!इस अवसर पर महासचिव बाबू राम ने बैठक में भाग लेने के लिए सभी पेंशनर्स का आभार प्रकट किया । बैठक में हिमाचल प्रदेश पेंशनर्स संयुक्त संघर्ष समिति के अतिरिक्त महासचिव भूप राम वर्मा वरिष्ठ उपाध्यक्ष गंगा राम शर्मा, प्रेस सचिव लायक राम शर्मा, मीडिया प्रभारी सैन राम नेगी मुख्य सलाहकार एन. सी वर्मा, ज़िला शिमला के अध्यक्ष भाग चंद चौहान व ज़िला शिमला के संयोजक मोहन सिंह ठाकुर विशेष रूप से मौजूद रहे । बैठक में सबसे पहले दिवंगत हुई आत्मा क़ो समरण किया गया और उनकी स्मृति में दो मिनट का मौन रखा गया । इस अवसर पर सुन्नी ब्लॉक के अध्यक्ष व महासचिव ने एक मांग पत्र हिमाचल प्रदेश पेंशनर्स संयुक्त संघर्ष समिति के पदाधिकारीओ क़ो दिया । बैठक में संस्थापक सदस्य कुरैशी, ज़िला अध्यक्ष भाग चंद चौहान ने कहा की इन दिनों सभी ब्लॉको में जन जागरण अभियान चल रहा है ताकि पेंशनर्स की समस्याओं का समाधान किया जा सके!ज़िला संयोजक मोहन सिंह ने कहा की जब तक पेंशनर्स की सभी देनदारियां मिल नहीं जाती ये अभियान जारी रहेगा ।









प्रेस सचिव ने कहा की सभी पेंशनर्स क़ो एक मंच पर एकत्रित होना होगा ताकि सरकार पर और अधिक दबाव बनाया जा सके । वरिष्ठ उपाध्यक्ष गंगा राम शर्मा ने कहा की पेंशनर्स की समस्या का जो समाधान अभी तक हो पाया है वो सभी ब्लॉक व ज़िलों के सदस्यों की एक जुटता के कारण हो पाया । हिमाचल प्रदेश पेंशनर्स संयुक्त संघर्ष समिति के अतिरिक्त महासचिव भूप राम वर्मा ने कहा की आज बैठक में इतनी संख्या देख कर खुशी हो रही है । हिमाचल संयुक्त संघर्ष समिति ने जो 14सूत्री मांग पत्र दिया था जिसमें की प्रदेश के 18संगठन जुड़े है इन 14मांगो में सरकार ने 6 मांगो क़ो पूरा कर लिया है 31जुलाई तक 1जनवरी 2016 से 31जनवरी 2022तक के पेंशनर्स क़ो मुख्य मंत्री ने 40 प्रतिशत लीव इन कैशमेंट व ग्रेजुइटी देने का आश्वासन दिया है उसे शीघ्र पूरा किया जाए । भूप राम वर्मा ने चिकित्सा बिलों के भुगतान करने के लिए सरकार का आभार ब्यक्त किया । उन्होंने आगे कहा कि आगामी 8अगस्त क़ो काँगड़ा ज़िला के शाहपुर में महासम्मेलन होने जा रहा है जिस में अगली रणनीति की रूप रेखा तैयार की जाएगी । उन्होंने कहा कि 15अगस्त से पूर्व पेंशनर्स व कर्मचारियों को डी. ए. की दो किस्तें देने की घोषणा की जाये । बैठक में मस्त राम कश्यप, दुली चंद वर्मा, हेत राम हरनोट, प्रोमिल गुप्ता सहित 144पेंशनर्स व पदाधिकारीओ ने भाग लिया ।
