Today News Hunt

News From Truth

कुल्लू के चोज में बादल फटने से 4 व्यक्ति बहे,मलाना डैम साईट के निकट एक महिला डूबी,कार के ब्यास नदी में गिरने से 2 बहे

1 min read
Spread the love

कुल्लू जिला में मानसून ने आज कहर बरपाया है| विभिन्न घटनाओं में 7 व्यक्ति  बह गए है| बादल फटने से गोहर नाला में बाढ़ आने से चार लोग बह गए जबकि एक महिला मलाना नाले में बह गयी| इसके अलावा कुल्लू मनाली राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक कार के दुर्घटनाग्रस्त हो जाने से उसमे सवार दो व्यक्ति बह गए| इसके अलावा करोडो रूपए की संपत्ति को नुक्सान पहुचा है|

कुल्लू जिला  की मनीकरण घाटी के चोज गाँव में आज सुबह बादल फटने की वजह से गाहर नाले में बाढ़ आ गयी जिसके चलते चार लोग पानी के तेज़ बहाव में बह गए| इसके अलावा कुछ घरो व् कैम्पिंग साईट को भी नुक्सान पहुंचा है| घटना की सूचना मिलते ही जिला जिला प्रशासन की राहत एवं बचाव दल घटनास्थल पर पहुंचे तथा राहत व् बचाव कार्य शुरू किया| एस पी कुल्लू गुरदेव शर्मा ने बताया कि गोहर नाला में एकदम पानी व् मलबा आ गया जिससे पार्वती नदी का जलस्तर भी बढ़ गया है| चार लोग अभी तक लापता है| उन्होंने बताया कि इसके अलावा मलाना नाले में बाढ़ की चपेट में एक महिला के आ जाने से उसकी मृत्यू हो गयी है| घटना स्थल पर एनडीआरऍफ़ की टुकड़ी भी पहुँच चुकी है| उन्होंने बताया कि कोइ भी व्यक्ति मलबे में फंसा नहीं है|

आज की घटना में तीन कैम्पंग साईट, एक गेस्ट हॉउस, एक मछली फ़ार्म, एक गौशाला, दो ढाबे व् चार मकान भी क्षतिग्रस्त हो गए है| प्रशासन के राहत व् बचाव दल की टीमे मौके पर है तथा बचाव कार्य जारी है|

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed