Today News Hunt

News From Truth

राष्ट्रपति ने दो राज्यों के राज्यपालों की इस्तीफे किए स्वीकार,13 राज्यों में नए राज्यपाल किए नियुक्त, मुख्यमंत्री व उप-मुख्यमंत्री ने प्रदेश के नवनियुक्त राज्यपाल एस पी शुक्ला को दी बधाई

Spread the love

आज रविवार को हिमाचल सहित देश के 13 राज्यों को नए राज्यपाल मिले हैं । राज्यपालों की नियुक्ति कर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने देश की जनता के लिए चकित करने वाला रविवार बना दिया । कई राज्यों में राज्यपालों का तबादला किया गया है तो वहीं कई जगह नए चेहरों को तवज्जो मिली है।

नए राज्यपालों की सूची में भाजपा के वरिष्ठ नेता शिव प्रताप शुक्ला का नाम भी है जिन्हें हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल का दायित्व मिला है। वहीं पूर्व में कई मर्तबा विधायक रह चुके फागू चौहान मेघालय और लक्ष्मण प्रसाद आचार्य सिक्किम के राज्यपाल नियुक्त किए गए हैं। इसके अलावा राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी और लद्दाख के उपराज्यपाल राधा कृष्णन माथुर के इस्तीफे को स्वीकार कर लिया है। इसी के साथ इन राज्यों में नए राज्यपालों की नियुक्ति की है। राष्ट्रपति ने आंध्र प्रदेश के राज्यपाल के रूप में पूर्व जस्टिस एस अब्दुल नजीर को नियुक्त किया है।

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू एवं उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने शिव प्रताप शुक्ला को हिमाचल प्रदेश का राज्यपाल नियुक्त किए जाने पर बधाई दी है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि जनसेवा में शिव प्रताप शुक्ला के लम्बे अनुभव का प्रदेश व यहां की जनता को लाभ मिलेगा।
उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने भी नव-नियुक्त राज्यपाल को बधाई दी है।

About The Author

You may have missed