गांव-गांव पहुंचेगा पेंशनभोगियों का जन जागरण अभियान, सरकार से सभी देनदारियों को चुकता करने की उठी पुरजोर मांग
रामपुर ब्लॉक के महासचिव अमोलक राम ने कहा की ज़िला शिमला पेंशनर्स संयुक्त संघर्ष समिति द्वारा छेड़ा गया जन जागरण अभियान गांव -गांव तक पहुंचाया जायेगा । पेंशनर्स संकल्प दिवस पर खंड कोटखाई के अध्यक्ष ने कहा कहा की ये जब तक पेंशनर्स की सारी देन दारिया चुकता नहीं की जाती तब तक ये संघर्ष व धरना प्रदर्शन जारी रहेंगे ।




बैठक मे मशोबरा ब्लॉक के अध्यक्ष रत्न वर्मा, कसुम्पटी के अध्यक्ष आत्मा राम शर्मा , चौहारा (छिड़गांव के अध्यक्ष टीपन ठाकुर, रामपुर शहरी इकाई के ज्ञान भलए, जुब्बल ब्लॉक के अध्यक्ष भोपाल ठाकुर, ननकारी के अध्यक्ष रूमीत ठाकुर, शिमला शहरी के अध्यक्ष मदन शर्मा, हिमाचल प्रदेश विश्व विद्यालय के वरिष्ठ नेता ओ. पी. चौहान, ज़िला शिमला पेंशनर्स वैलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष भाग चंद चौहान, ज़िला शिमला के संयोजक मोहन ठाकुर, हिमाचल प्रदेश पेंशनर्स संयुक्त संघर्ष समिति के मीडिया सलाहकार सैन राम नेगी, प्रेस सचिव लायक राम शर्मा, आयोजन सचिव गोपाल ज़िलटा, उपाध्यक्ष बुद्धि राम jasta, अतिरिक्त महासचिव भूप राम वर्मा, नरेंद्र शर्मा, देविंदर केवला, रमेश ठाकुर, गुलाब सिंह ठाकुर, कली राम वास्तवन, कोषाध्यक्ष सुदामा शर्मा सहित 126 सदस्यों व पदाधिकारियों ने बैठक में भाग लिया ।
