समरहिल सांगटी से बीते चार दिन से लापता 29 वर्षीय युवक जंगल में मिला फंदे से लटकता,पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंपा शव
बालूगंज पर सूचना प्राप्त हुई कि शोभित ठाकुर पुत्र श्री देव राज ठाकुर निवासी शकुंतला निवास नजद राज गेस्ट हाऊस सांगटी समरहिल शिमला व उम्र-29 वर्ष पिछले 3-4 दिन से लापता है जो आज दिनांक 10/02/2026 को पुलिस चौकी समरहिल से प्रभारी थाना बालुगंज के सरकारी मो0नं0 पर सुधीर ठाकुर ने सूचना दी है कि इसका भाई शोभित ठाकुर जो गुमशुदा था, वो तलाशी के दौरान सांगटी के जंगल में पेड़ पर लटका हुआ मृत अवस्था में मिला है, जिसकी सूचना पर पुलिस की टीम मौका पर पहुंची जहां शोभित बुरांश के पेड़ की टहनी में सफेद रंग के धोतीनुमा कपड़े के फंदे में लटका पाया गया। मौके पर मृतक के परिजन व अन्य भी मौजूद थे, जिनकी मौजुदगी में शव की विडियोग्राफी व फोटोग्राफी की गई। मृतक जंगल में बुरांश के एक पेड़ की शाखा से एक सफेद रंग के धोतीनुमा कपड़े के फंदे में पेड़ की टहनी से लटका हुआ पाया गया, पुलिस ने मृत शरीर व मौके की पैमाईश की । फंदे को बीच से काटकर शव को नीचे उतारा गया तथा बारीकी से शव का निरीक्षण किया गया । शव पर गले में फंदे के निशान के अतिरिक्त चोट का कोई भी निशान नहीं पाया गया । मौके पर मौजूद मृतक के परिजनों के ब्यान कलमबद्ध किये गये और फार्म 25.35 अ व 25.39 भरे गये । पर्यवेक्षक अधिकारी पुलिस थाना बालूगंज द्वारा भी मौके का निरीक्षण किया गया । मृतक शोभित ठाकुर के परिजनों ने इसकी मृत्यु पर किसी प्रकार की शक शुबा नहीं की जताई है । उसके बाद मृतक के शव को IGMC SHIMLA में ले जाकर इसका पोस्टमार्टम करवाया गया और शव को इसके परिजनों के सुपुर्द किया गया है । आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है इस मामले में पुलिस ने धारा 194 BNSS आगामी जांच शुरू कर दी है ।
