देवभूमि हिमाचल में चिट्टे तस्करी में पंजाब के साथ स्थानीय युवा भी जुटे प्रदेश के युवाओं को नशे की गर्त में धकेलने में, चढ़े रोहड़ू पुलिस के हत्थे
रोहड़ू पुलिस ने क्षेत्र में नशा तस्करी में जुटे पंजाब और स्थानीय तस्करों पर शिकंजा कसते हुए 5 लोगों को हिरासत में लिया है । खिलाफ मुकदमा नंबर जिसमें पुलिस ने मेहंदली पुल (रोहड़ू) के पास पंजाब के रहने वाले जशनदीप सिंह और धर्मप्रीत सिंह, को 83 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) के साथ गिरफ्तार किया था।
इन दोनों की गिरफ्तारीयो के बाद पुलिस जांच टीम द्वारा सप्लाई चैन का पता लगाने के लिए इनके बैंक खातों और डिजिटल साक्ष्य की बारीकी से छानबीन की जिसमें हैरान करने वाले तथ्य सामने आए । दुःख की बात ये है कि नशे के इस कारोबार में कुछ स्थानीय लोग भी शामिल हैं। इसी आधार पर कल 10 फरवरी को थाना रोहडू पुलिस ने खशधार,चिड़गांव के 24 वर्षीय आशीष चौहान, गोक्सवारी, चिड़गांव के 31 वर्षीय नवीन शिट्टा और सुंधा, चिड़गांव निवासी 39 वर्षीय दीवान को गिरफ्तार किया है ।
