Today News Hunt

News From Truth

शिमला पुलिस के हाथ लगी बड़ी सफलता राजधानी सहित ऊपरी शिमला में नशे का मकड़जाल बिछाने वाला मुख्य सरगना पंजाब से गिरफ्तार, एस एस पी गौरव का दावा- ध्वस्त करेंगे नशे का किला

Spread the love

जिला पुलिस शिमला द्वारा एनडीपीएस के अंतर्गत दर्ज किए गए कई मुकदमों में बैकवर्ड लिंकेज की जांच को मजबूती से आगे बढ़ाया जा रहा है जो हाल ही में थाना ठियोग, बालूगंज, रामपुर और कुमारसैन में दर्ज पांच मुकदमों की समानांतर जांच में पाया गया है । शिमला ज़िला के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक गौरव ने शिमला में पत्रकार वार्ता के दौरान नशा तस्करों के खिलाफ की जा रही कार्रवाई की जानकारी देते हुए बताया कि इन सभी मुकदमों में गिरफ्तार किए गए नशा तस्करों का मुख्य सरगना और इन सभी को चिट्ठा के  नशे की रेगुलर सप्लाई करने वाला विजय उर्फ डेविड एक कुख्यात नशा तस्कर पाया गया। आरोपी डेविड के खिलाफ भौतिक और तकनीकी साक्ष्यों का विश्लेषण करके मुकदमों में उसकी संलिप्तता सुनिश्चित होने के बाद पुलिस थाना ठियोग में दर्ज मुकदमे की जांच टीम को आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए पंजाब में भेजा गया। शिमला पुलिस की टीम ने तकनीकी इनपुट का उपयोग करते हुए आरोपी को पकड़ने के लिए 24 घंटे से अधिक के field operation के माध्यम से निरंतर और समयबद्ध प्रयास किए। जो इस टीम ने दो बड़े नशा तस्करों  को पंजाब के जीरकपुर से गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है।जिसमें इन पांचों मामलों में चिट्ठा सप्लाई करने वाले मुख्य सरगना आरोपी डेविड को भी गिरफ्तार कर लिया गया है।

पुलिस अधीक्षक गौरव ने जीरकपुर पंजाब से गिरफ्तार नशा तस्करों का विवरण देते हुए बताया कि इनमें
विजय उर्फ डेविड उर्फ बिहारी पुत्र शालिग्राम, निवासी बबियाल राणा कॉम्प्लेक्स, थाना महेश नगर, अंबाला कैंट, आयु 28 वर्ष। नितेश शर्मा उर्फ माइक पुत्र पुष्प देव शर्मा, आइकन अपार्टमेंट, वीआईपी रोड, ज़ीरकपुर, आयु 28 वर्ष। उन्होंने बताया कि मुख्य सरगना व आरोपी विजय बिहारी एक कुख्यात नशा तस्कर है जो हिमाचल प्रदेश के शिमला और अन्य जिलों में हेरोइन/चिट्टा की सप्लाई करता है।
एसएसपी गौरव ने बताया कि पिछले कुछ समय में ही विजय बिहारी शिमला शहर, ठियोग, रामपुर और रोहड़ू के क्षेत्रों में हिमाचली मूल के 70 से अधिक व्यक्तियों को चिट्ठा की आपूर्ति कर रहा था। पूर्व में, विजय बिहारी को वर्ष 2023 में भी शिमला जिले के थाना ठियोग में 180 ग्राम चिट्टा/हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया गया था।
आरोपी का कई सालों का आपराधिक इतिहास (Criminal History) है:
विजय @ डेविड पुत्र शालिग्राम:
उपरोक्त आरोपी का पुराना आपराधिक रिकॉर्ड है। उसके खिलाफ कुल 04 आपराधिक मामले इस प्रकार हैं:
प्राथमिकी संख्या 244/2022 दिनांक 06/04/2022 धारा 148, 149, 224, 307, 332, 353 IPC एवं 21, 21C, 22, 27, 29 ND&PS एक्ट, थाना अंबाला कैंट।
प्राथमिकी संख्या 308/22 दिनांक 10/08/2022 धारा 21 ND&PS एक्ट, थाना अंबाला कैंट।
प्राथमिकी संख्या 177/2023 दिनांक 22/11/2023 धारा 21, 29 ND&PS एक्ट, थाना ठियोग, जिला शिमला। (गिरफ्तारी तिथि = 22/11/2023, कुल बरामदगी = 180 ग्राम हेरोइन/चिट्टा)।
प्राथमिकी संख्या 19/2026 दिनांक 09/02/2026 धारा 21, 29 ND&PS एक्ट, थाना ठियोग, जिला शिमला।
इन पांचों मुकदमों का विवरण इस प्रकार से है
थाना बालूगंज
1.दिनाक 08.02.2026 को एक गुप्त सूचना के आधार पर आईएसबीटी शिमला में शिमला-रोहड़ू रूट पर चलने वाली एचआरटीसी बस में बैठे दो व्यक्तियों राहुल, पुत्र श्री बहादुर सिंह, निवासी गाँव चमारू, पोस्ट ऑफिस प्रोंथी, तहसील जुब्बल, जिला शिमला, व  विशाल वर्मा, पुत्र श्री कृष्ण कुमार, निवासी गाँव नांगल देवी, देवरी घाट, तहसील और पोस्ट ऑफिस ठियोग, जिला शिमला, के कब्जा से 30.700 ग्राम चिट्टा/हेरोइन बरामद किया था जिस पर पुलिस थाना बालूगंज में NDPS ऐक्ट की धारा 21 के अन्तर्गरत मुकद्दमा नंबर 22/2026 पंजीकृत किया था। इस अभियोग के अन्वेषण के दौरान पुलिस थाना बालूगंज की टीम ने बरामद किए चिट्टा/हेरोइन का backward linkage स्थापित करने के लिए अन्वेषण अमल में लाया जो दौराने अन्वेषण पाया गया कि यह चिट्टा/हेरोइन दोनों आरोपियों द्वारा जिरकपुर से उसी नशा तस्कर डेविड नाम के व्यक्ति से खरीदा था।
2.दिनांक 02.02.2026 को पुलिस चौकी जतोग की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर मज़यात, टूटू से मोहित वर्मा, पुत्र श्री स्वर्गीय भीम वर्मा, निवासी माज्यात, टूटू, तहसील और जिला शिमला, आयु 31 वर्ष; अमित सोनी, पुत्र श्री कृष्ण लाल सोनी, निवासी बांद्राउन ग्राम, डाकघर सरदाघाट, तहसील कंडाघाट, जिला सोलन, आयु 22 वर्ष; राकेश गर्ग, पुत्र श्री वेद प्रकाश, निवासी प्लास्टा माजधोल ग्राम, डाकघर ममलीग, तहसील कंडाघाट, जिला सोलन, आयु 24 वर्ष; व कुमारी सिमरन चड्ढा, पुत्री अमरजीत सिंह, न्यू टूटू पावर हाउस, शिमला, हिमाचल प्रदेश, आयु 28 वर्ष के कब्ज से करीब 11 ग्राम चिट्टा /हीरोइन  बरामद किया था।पुलिस रिमांड के दौरान, मामले की जांच में पाया गया कि आरोपी ने डेविड एंथोनी से संपर्क करके उससे ज़ीरकपुर में हेरोइन/चिट्टा की इस खेप को खरीदा था।
पुलिस थाना ठियोग
3.प्राथमिकी संख्या (FIR No.) 19/26, दिनांक 09/02/2026, धारा 21, 29 ND&PS एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया था। इस मामले में, नीचे उल्लेखित दो आरोपियों से करीब 12 ग्राम हेरोइन/चिट्टा बरामद किया गया है:
पृथ्वी राज पुत्र केहर सिंह, निवासी ग्राम देनवारी, डाकघर खबल, तहसील चिड़गांव, जिला शिमला, हि.प्र., आयु 47 वर्ष।
मनोज शर्मा पुत्र दुर्गा देव शर्मा, निवासी ग्राम मझली, डाकघर देवठी, तहसील रामपुर, जिला शिमला, हि.प्र., आयु 37 वर्ष; जिन्हें दिनांक 09/02/2026 को धारा 21 ND&PS एक्ट के तहत गिरफ्तार किया गया था।
पृथ्वी राज पुत्र केहर सिंह का पुराना आपराधिक रिकॉर्ड है। उसके खिलाफ कुल 07 आपराधिक मामले दर्ज हैं:
प्राथमिकी संख्या 02/2015 धारा 279, 337, 304A IPC, थाना कोटखाई, जिला शिमला।
प्राथमिकी संख्या 19/2018 दिनांक 03/04/2018 धारा 364, 302, 201, 34 IPC, थाना चिड़गांव, जिला शिमला।
प्राथमिकी संख्या 16/2017 दिनांक 21/02/2017 धारा 13-03-67 जुआ अधिनियम (Gambling Act), थाना चिड़गांव, जिला शिमला।
प्राथमिकी संख्या 196/2021 दिनांक 07/10/2021 धारा 21 ND&PS एक्ट, थाना रामपुर, जिला शिमला।
प्राथमिकी संख्या 138/2024 दिनांक 24/10/2024 धारा 21, 29 ND&PS एक्ट, थाना सदर, जिला शिमला।
प्राथमिकी संख्या 50/2024 दिनांक 19/09/2024 धारा 21, 27A, 29 ND&PS एक्ट एवं 111 BNS, थाना कोटखाई, जिला शिमला।
प्राथमिकी संख्या 19/2026 दिनांक 09/02/2026 धारा 21, 29 ND&PS एक्ट, थाना ठियोग, जिला शिमला।
थाना रामपुर:
4.प्राथमिकी संख्या (FIR No.): 10/26, धारा 21, 29 ND&PS act, दिनांक 07-02-26 को थाना रामपुर में दर्ज किया गया था, जिसमें एक वाहन में सवार दो व्यक्तियों के कब्ज़े से 9.26 ग्राम हेरोइन ज़ब्त की गई थी। आरोपियों का विवरण इस प्रकार है:
युगल किशोर पुत्र श्री सुशील कुमार, निवासी ग्राम एरली, डाकघर थैली चक्की, तहसील ननखड़ी, जिला शिमला, आयु 35 वर्ष।
नरेश पुत्र स्वर्गीय हेम बहादुर, निवासी ग्राम व डाकघर शनान, तहसील और जिला शिमला, आयु 23 वर्ष।
पुलिस रिमांड के दौरान, मामले की जांच में पाया गया कि इन आरोपियों ने व्हाट्सएप कॉल के माध्यम से डेविड एंथोनी से संपर्क करके उससे ज़ीरकपुर में हेरोइन/चिट्टा की डिलीवरी ली थी।
थाना कुमारसैन:
5.प्राथमिकी संख्या (FIR No.): 06/2026,धारा 21, 29 ND&PS एक्ट, दिनांक 25-01-26 को थाना कुमारसैन में दर्ज किया गया था, जिसमें एक ऑल्टो कार में सवार तीन व्यक्तियों के कब्ज़े से करीब 11  ग्राम हेरोइन बरामद की गई थी। आरोपियों का विवरण इस प्रकार है:
कुलदीप पुत्र गुरदास, निवासी ग्राम डकोलार, डाकघर शिंगला, तहसील रामपुर, जिला शिमला, हि.प्र., आयु 31 वर्ष।
सोनू पुत्र तारा चंद, निवासी ग्राम डोबी, डाकघर कारतोट, तहसील रामपुर, जिला शिमला, आयु 26 वर्ष।
दीपक पुत्र टेक चंद, निवासी ग्राम डाली, डाकघर थानाधार, तहसील कुमारसैन, जिला शिमला, हि.प्र., आयु 35 वर्ष।
पुलिस रिमांड के दौरान मामले की जांच में पाया गया कि इन आरोपियों ने व्हाट्सएप कॉल के माध्यम से डेविड एंथोनी से संपर्क करके उससे ज़ीरकपुर में हेरोइन/चिट्टा की डिलीवरी ली थी।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने बताया कि इन सभी मामलों में जाँच जारी है जो इनमें आरोपी डेविड की 335 ग्राम चिट्ठा से ज्यादा की तस्करी में संलिप्तता पाई गई और इस अंतरराज्यीय नेटवर्क में 15 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है । उन्होंने कहा कि इस पूरे नेटवर्क (Nexus) को ध्वस्त करने के लिए आगे की कड़ियाँ और संबंध (Linkages) जोड़े जा रहे हैं।

About The Author

You may have missed