Today News Hunt

News From Truth

पर्यटन नगरी शिमला घूमने आए तमिलनाडु के पर्यटक भी मान गए शिमला पुलिस की सतर्कता और देवभूमि के लोगों की ईमानदारी,15 हज़ार नगदी और दस्तावेजों के साथ गुम हुआ बैग किया सपुर्द

Spread the love


आज 20 फरवरी को तमिलनाडु से आए एक पर्यटक द्वारा पुलिस रिपोर्टिंग रूम, माल रोड शिमला में सूचना दी गई कि रिज मैदान क्षेत्र में उसका बैग गुम हो गया है, जिसमें लगभग ₹15,000 नकद एवं आवश्यक दस्तावेज रखे हुए थे सूचना प्राप्त होते ही रिपोर्टिंग रूम से पुलिस टीम तुरंत रिज क्षेत्र में पहुंची तथा आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की सहायता से तलाश शुरू की गई। त्वरित एवं सतर्क कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने कुछ ही घंटों के भीतर गुम बैग को बरामद कर सुरक्षित अवस्था में पर्यटक को सुपुर्द कर दिया।


माल रोड एवं रिज मैदान शिमला देश-विदेश से आने वाले पर्यटकों के लिए प्रमुख आकर्षण का केंद्र है, जहां प्रतिदिन हजारों की संख्या में लोग आते हैं। इस क्षेत्र में तैनात कंट्रोल रूम पुलिस कर्मी निरंतर सतर्क रहते हुए पर्यटकों एवं आम जनता को हर संभव सहायता प्रदान करते हैं तथा कानून-व्यवस्था बनाए रखने हेतु मुस्तैदी से ड्यूटी का निर्वहन कर रहे हैं।

About The Author

You may have missed