श्री श्री के 70वें अवतरण दिवस पर शिमला के राम मंदिर में आयोजित सत्संग में जमकर झूमे श्रद्धालु,केक काटकर मनाया गुरुदेव का जन्मदिन
आर्ट ऑफ लिविंग के संस्थापक व धार्मिक गुरु श्री श्री रविशंकर जी के 70वें जन्मोत्सव और आर्ट ऑफ लिविंग की स्थापना के 45 वर्ष पूरा होने की विश्व भर में खूब धूम रही और बीते एक सप्ताह में इस दौरान अनेक कार्यक्रम आयोजित किए गए । इसी कड़ी में आज शिमला के राममंदिर हॉल में विशाल सत्संग, सम्मान समारोह और लंगर (प्रसाद) का आयोजन किया गया । इस खास कार्यक्रम में पूर्व मंत्री सुरेश भारद्वाज, महिला व बाल विकास कल्याण विभाग के निदेशक पंकज ललित, पुलिस अधीक्षक कंडा जेल सुशील ठाकुर और मुख्य अभियंता एस पी जोगटा ने विशिष्ट अतिथि के तौर पर शिरकत की । गुरु के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करते हुए कार्यक्रम का आगाज़ गणेश वंदना और गुरु पूजा से हुई ।
इस मौके पर सत्संग का आयोजन हुआ जिसमें गुरु को समर्पित भजन से पूरा माहौल गुरूमयी हो गया ।
सत्संग टीम ने गुरु मेरी पूजा गुरु गोविंदा, गुरुर्ब्रह्मा गुरुर्विष्णुः गुरुर्देवो महेश्वराः, के साथ कई भजन प्रस्तुत किए जिसका सभी ने खूब आनन्द उठाया । आर्ट ऑफ लिविंग की प्रदेश मीडिया प्रभारी तृप्ता शर्मा ने इस पूरे कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी देते हुए बताया की गुरुदेव श्री श्री रविशंकर के 70वें जन्मोत्सव और आर्ट ऑफ लिविंग संस्था के 45 वें स्थापना दिवस के शुभ अवसर पर ज़िला के 5 लोगों को विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने के लिए अनसंग वॉरिअर अवार्ड से पुरस्कृत किया गया ।
इनमें आर्ट ऑफ लिविंग के अंतरराष्ट्रीय प्रशिक्षक सुकांत पाल चौहान को समाज सेवा के क्षेत्र में बहुमूल्य योगदान के लिए सम्मानित किया गया वही श्री पांवटा साहिब में बीते करीब डेढ़ दशक से गरीबों और जरुरत मन्दों के कल्याण में अपना बहुमूल्य योगदान देने के लिए स्व. श्री ज्ञान चंद गोयल धर्मार्थ संस्था के संचालक श्री अरुण गोयल को सम्म्मनित किया है सुधीर कुमार और नवराज चौहान को स्पोर्ट्स एक्सीलेंस अवार्ड , भावना रतन को समाज सेवा के क्षेत्र में महिलाओं के उत्थान में महत्वपूर्ण योगदान देने के लिए सम्मानित किया गया इसके अलावा पीयूष कुमार को यूथ लीडरशिप अवार्ड से पुरस्कृत किया गया ।






इस मौके पर अपैक्स मेम्बर गोपाल कृष्ण, भीष्म सिंह, वरिष्ट प्रशिक्षक कमलेश चौहान,तृप्ता शर्मा, सोनिया मिनोचा, एस टी सी कांता शर्मा,डी टी सी अमित शर्मा,रत्ना शर्मा, ममता सूद,मनप्रीत, भूपेंद्र शर्मा, आशा किमटा, सावित्री, सहित सिंकड़ों की संख्या में आर्ट ऑफ लिविंग के सदस्य मौजूद रहे ।
