Today News Hunt

News From Truth

बीते वर्ष आपदा झेल चुके थुनाग के मिनी सचिवालय में पहली बार मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस, दो दिन के इस कार्यक्रम में 60 से अधिक लोगों ने योग में लिया भाग

Spread the love

गुरुदेव श्री श्री रविशंकर जी द्वारा स्थापित संस्था आर्ट ऑफ लिविंग एवं श्री श्री स्कूल ऑफ योगा के तत्वावधान में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में थुनाग मिनी सचिवालय के सौजन्य से पहली बार दो दिवसीय योग कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का संचालन साध्वी अमृता द्वारा किया गया।

एसडीएम श्री संजीत शर्मा के मार्गदर्शन में मिनी सचिवालय परिसर में योग कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य लोगों को योग, प्राणायाम एवं ध्यान के माध्यम से शारीरिक, मानसिक और भावनात्मक स्वास्थ्य के प्रतिV जागरूक करना है।
दो दिनों तक चले इस योग शिविर में क्षेत्र के विभिन्न वर्गों से 60 से अधिक लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतिभागियों ने योगासन, प्राणायाम, ध्यान तथा तनाव-मुक्त जीवनशैली से जुड़े महत्वपूर्ण अभ्यास सीखे। साध्वी अमृता जी ने योग के महत्व पर प्रकाश डालते हुए बताया कि योग माने जोड़ना – योग से हम खुद के मन के साथ, समाज, और प्रकृति से जुड़ जाते है। योग केवल शारीरिक व्यायाम नहीं, बल्कि जीवन को संतुलित, स्वस्थ और आनंदमय बनाने की एक संपूर्ण पद्धति है। उन्होंने आगे कहा जब पिछले वर्ष त्रासदी आई तो घर तो बह गए और भी काफी नुकसान हुआ लेकिन उस से ज्यादा कष्ट कहां हुआ मन के स्तर पर, इसलिए खुद के मन के साथ जुड़ाव बहुत जरूरी है।
योग सत्र के बाद प्रतिभागियों को ध्यान भी करवाया गया, जिससे उन्हें मानसिक और शारीरिक स्तर पर गहरा विश्राम एवं शांति का अनुभव हुआ।

प्रतिभागियों ने इस पहल की सराहना करते हुए भविष्य में भी ऐसे कार्यक्रम नियमित रूप से आयोजित करने की आवश्यकता व्यक्त की।
कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए स्थानीय प्रशासन, एसडीएम कार्यालय तथा सभी प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया । 

About The Author

You may have missed