पुलिस भर्ती परीक्षा पेपर लीक मामले में कांग्रेस 9 मई को करेगी प्रदेश व्यापी धरना प्रदर्शन,पार्टी प्रदेशाध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने अपने सभी नेताओं व कार्यकर्ताओं को प्रदर्शन के दिए निर्देश
1 min readपुलिस भर्ती परीक्षा के पेपर लीक मामले में धीरे-धीरे सियासत गरमाने लगी है आम आदमी पार्टी की आलोचना के बाद अब कांग्रेस पार्टी ने भी प्रदेश सरकार आड़े हाथ लिया है यही नहीं कांग्रेस पार्टी इस पूरे मामले को लेकर बाकायदा धरने प्रदर्शन का आयोजन भी करने जा रही है कांग्रेस पुलिस भर्ती परीक्षा के पेपर लीक मामले को लेकर 9 मई सोमवार को प्रदेशव्यापी धरना प्रदर्शन आयोजित करेगी।
कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने सभी कांग्रेस नेताओं, पददाधिकारियों को इस धांधली के खिलाफ व सरकार की विफ़ललताओं व नाकामियों के विरोध में 9 मई को सभी जिला मुख्यालयों व सभी ब्लॉक मुख्यालयों में धरना प्रदर्शन करने को कहा है।
प्रदेश कांग्रेस महामंत्री सगंठन रजनीश किमटा ने सभी जिला अध्यक्षों व ब्लॉक अध्यक्षों अग्रणी सगंठनों के पददाधिकारियों,विभागों के पददाधिकारियों को इस धरना प्रदर्शन में अपनी उपस्थिति सुनिश्चित करने को कहा है।