Today News Hunt

News From Truth

कांग्रेस ने हिमाचल प्रदेश के पार्टी प्रभारी राजीव शुक्ला को छत्तसीगढ़ से राज्यसभा के लिए किया नामित, प्रदेशाध्यक्ष व सांसद प्रतिभा सिंह और कांग्रेस विधायक विक्रमादित्य सिंह ने दी बधाई

Spread the love

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सांसद प्रतिभा सिंह ने अखिल भारतीय कांग्रेस कार्यसमिति के सदस्य प्रदेश मामलों के प्रभारी राजीव शुक्ला को छत्तसीगढ़ राज्य से कांग्रेस पार्टी से राज्यसभा के लिए नामित करने पर उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दी है।
प्रतिभा सिंह ने एनएसयूआई,युवा कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष मुकुल वासनिक, युवा कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष रणदीप सुरजेवाला, श्रीमती रंजीत रंजन ,प्रमोद तिवारी,पूर्व केंद्रीय वित्त मंत्री पी चिंदबरम कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष इमरान प्रतापगढ़ी, पूर्व केंद्रीय मंत्री अजय माकन , जयराम रमेश और विवेक तन्खा को राज्यसभा उम्मीदवार बनाए जाने पर भी इन नेताओं को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी है।
कांग्रेस महासचिव विधायक विक्रमादित्य सिंह ने भी राजीव शुक्ला सहित सभी नामित नेताओं को राज्यसभा सदस्य के लिये पार्टी प्रत्याशी बनाये जाने पर बधाई दी है।

About The Author

More Stories

You may have missed