रामसुभग सिंह ने दिया मुख्यसचिव के पद से इस्तीफा, आर डी धीमान होंगे प्रदेश के नए मुख्य सचिव

आज प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक के बाद हिमाचल प्रदेश के मुख्य सचिव राम सुभाग सिंह ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया उनकी जगह अब 1988 बैच के आईएएस अधिकारी आरडी धीमान को हिमाचल प्रदेश का नया मुख्य सचिव बनाया गया है। सरकार की ओर से इसकी अधिसूचना जारी कर दी गई है।