Today News Hunt

News From Truth

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सुरेश कश्यप ने लोगों से शरीर और पर्यावरण की बेहतरी के लिए साइकिल को अपनाने का किया आह्वान

1 min read
Spread the love

विश्व साइकिल दिवस के मौके पर युवा साइकलिस्टस् से बात करते हुए सांसद एवं भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष सुरेश कश्यप ने बाताया कि हमे साइकिल को अपने जीवन का अंग बना लेना चाहिए। इससे न केवल हमारा शरीर स्वस्थ रहेगा बल्कि हम पर्वयावरण के संरक्षण में भी महत्वपूर्ण योगदान दे सकते हैं। युवाओं को ऐसी मुहिम में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लेना चाहिए। आजादी का अमृत महोत्सव भी हमें ऐसे कार्य करने के लिए उत्साहित करता है। सांसद कश्यप ने साइकिल रैली को रवाना करने से पहले रैली में सभी प्रतिभागी साइकलिस्टस् को संबोधित किया। सांसद सुरेश कश्यप कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर शरीक हुए।

यह रैली नेहरू युवा केंद्र संगठन, युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रलायल, भारत सरकार द्वारा हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय विधिक अध्ययन संस्थान के सहयोग से आयोजित की गई। विधिक अध्ययन संस्थान की एनएसएस इकाई एवं रेड रिबन कल्ब का भी रैली के आयोजन में सहयोग रहा। यह रैली विधिक अध्ययन संस्थान चौड़ा मैदान के प्रांगण से शुरू हई और आकाशवाणी, उच्च अध्यय संस्थान, समरहिल से होते हुए सांगटी तक और वहां से उस ही रूट 8 किलोमीटर की दूरी तय कर वापिस विधिक संस्थान के प्रांगण में समाप्त हुई। इस रैली में 75 ज्यादा साइकलिस्टस् ने हिस्सा लिया।

यह रैली इसलिए भी खास रही क्योंकि इस रैली का आगाज रैली के सबसे युवा साइकलिस्ट सात साल के आयान ने किया। आयान ने आठ किलोमीटर की दूरी सकुलश पूरी की।

इस अवसर पर राजीव शर्मा, सचिव यवा सेवा एवं खेल विभाग, हिमाचल प्रदेश ने युवाओं को कहा कि हमें अपने और इस धरती के स्वास्थ्य दोनों का ध्यान रखना है और इसके लिए साईकिल एक सर्वोत्तम माध्यम है। हिमाचल प्रदेश विश्विद्यालय के प्रतिकुलपति आचार्य डॉ ज्योति प्रकाश ने सभी प्रतिभागियों को राष्ट्र के निर्माण में ऐसी रैलिएं के महत्व को समझाया और कहा कि भारत की पुरातन संस्कृति पर्यवरण संरक्षण की रही है। इस अवसर पर अधिष्ठाता, छात्र कल्याण, हिमाचल प्रदेश विश्विद्यालय आचार्य कुलभूषण चंदेल भी इस बात को दोहराया कि भारत की पुरातन संस्कृति सुंतिलन की संस्कृति रही है और हमारा लक्ष्य संतुलन की उस संस्कृति की ओर फिर से लौटने की आवश्यक्ता है।

इस मौके पर नेहरू युवा केंद्र संगठन, शिमला के निदेशक सैमसन मसीह, विधिक अध्ययन संस्थान के निदेशक, आचार्य, डॉ संजय सिंधू, विधिक अध्ययन संस्थान की नेहरू युवा केंद्र इकाई की संयोजक आचार्या, डॉ सीमा कश्यप, नेहरू युवा केंद्र, शिमला के अन्य अधिकारी एवं स्वयंसेवी तथा विधिक अध्ययन संस्थान के छात्र एवं शिक्षकगण भी उपस्थित रहे।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed