Today News Hunt

News From Truth

उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री श्री गुरुदास मंदिर भदसाली में निशान साहेब स्थापना समारोह में हुए शामिल,कहा- प्रदेश में मंदिरों के जीर्णोद्धार पर सरकार निरंतर कर रही काम

Spread the love

उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने श्री गुरुदास मंदिर भदसाली में निशान साहेब स्थापना (झंडा चढ़ाने की रस्म) में भाग लिया। मंदिर के सौंदर्यीकरण के तहत नव निर्मित परिसर में निशान साहेब स्थापित किया गया है। परिसर के निर्माण पर करीब एक करोड़ रुपये खर्च हुए हैं। उन्होंने भजन-कीर्तन में भाग लेने के साथ लंगर में प्रसाद भी ग्रहण किया।


मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि मंदिर परिसर का सुंदर निर्माण हुआ है और यहां जल्द बड़ा कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। मंदिर के सामने स्थापित विद्युत ट्रांसफार्मर को अन्यत्र स्थानांतरित किया जाएगा, ताकि परिसर की सुंदरता और बढ़ सके। उन्होंने बताया कि शीतला माता मंदिर के निर्माण पर पांच करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे हैं, जिसमें तीन करोड़ रुपये खर्च हो चुके हैं।
उन्होंने कहा कि हरोली क्षेत्र में मंदिरों के जीर्णोद्धार पर लाखों रुपये खर्च किए जा रहे हैं तथा अतिरिक्त राशि भी मंजूर की गई है। सरकार मंदिरों और गुरद्वारों के जीर्णोद्धार एवं विकास के लिए निरंतर कार्य कर रही है।
मंदिर कमेटी के प्रधान मास्टर भगत राम ने उप मुख्यमंत्री का स्वागत किया। कमेटी की ओर से अतिथियों को सिरोपा भेंट किए गए। इस अवसर पर रणजीत सिंह राणा, संदीप अग्निहोत्री, विशाल शर्मा सहित मंदिर कमेटी के पदाधिकारी, पंचायत प्रतिनिधि और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे

About The Author

You may have missed