Today News Hunt

News From Truth

शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने दिलाई ज़िला शिमला के नवनिर्वाचित प्रधानों और उप-प्रधानों को शपथ,मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खू भी हुए शरीक

Spread the love

जिला शिमला के नव निर्वाचित प्रधानों व उप प्रधानों के लिए आज पीटरहॉफ में शपथ ग्रहण समारोह का भव्य आयोजन किया गया जिसकी अध्यक्षता शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने की। इस दौरान मुख्यमंत्री हिमाचल प्रदेश सुखविन्द्र सिंह सुक्खू विशेष रूप से उपस्थित रहे।
शिक्षा मंत्री ने नवनिर्वाचित प्रधानों व उपप्रधानों को कार्यग्रहण की शपथ दिलाई और उनके विकासात्मक कार्यकाल की कामना करते हुए कहा कि प्रदेश के समग्र विकास में पंचायत प्रधानों और उप-प्रधानों की अहम भूमिका होती है। उन्होंने कहा कि 27 जून, 2026 को सभी नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक आयोजित की जाएगी। उन्होंने सभी निर्वाचित प्रतिनिधियों से पूर्ण निष्ठा के साथ कार्य करने का आह्वान किया ताकि प्रदेश की सभी पंचायतें आदर्श पंचायत बन सके और विकसित हिमाचल बनाने में अपनी सहभागिता सुनिश्चित कर सकें।


उन्होंने कहा की हिमाचल प्रदेश का 90 प्रतिशत हिस्सा ग्रामीण क्षेत्र में बस्ता है, इसलिए हर गांव का मूलभूत सुविधाओं सहित विकसित होना आवश्यक है। उन्होंने बताया की 16वें वित्त आयोग द्वारा पंचायती राज विकास के लिए लगभग 3744 करोड़ रूपए की राशि जारी की जाएगी जिसे पंचायतों के विकास कार्यों पर खर्च किया जायेगा। इसके आलावा प्रदेश सरकार द्वारा भी संसाधन उपलब्ध करवाए जायेंगे ताकि हर पंचायत विकसित पंचयात बन सके। उन्होंने बताया कि पंचायती राज चुनावों में निर्विरोध चुनी गई 137 पंचायतों को 25 लाख रुपए की राशि प्रति पंचायत प्रदान जाएगी। उन्होंने सभी निर्वाचित प्रधानों व उपप्रधानों से अपनी-अपनी पंचायत में स्वच्छता, नशा निवारण पर जागरूकता, स्वास्थ्य व पेयजल जैसी मूलभूत सुविधाओं पर ज़मीनी स्तर पर तत्परता के साथ कार्य करने का आग्रह किया।
इस अवसर पर उपायुक्त शिमला अनुपम कश्यप ने सभी गणमान्यों का स्वागत किया और समारोह की कार्यवाही से उपस्थित जनों को अवगत करवाया।
समारोह के अंत में अतिरिक्त उपायुक्त शिमला सचिन शर्मा ने मुख्यातिथि तथा अन्य अतिथिगणों का समारोह में शामिल होने के लिए धन्यवाद किया।
इस दौरान अध्यक्ष 07वां राज्य वित्त आयोग एवं विधायक रामपुर नंद लाल, विधायक ठियोग कुलदीप सिंह राठौर, विधायक रोहड़ू मोहन लाल ब्राक्टा, विधायक शिमला शहरी हरीश जनारथा, अध्यक्ष हिमफैड महेश्वर सिंह चौहान, अध्यक्ष एच.पी.एम.सी देवानंद वर्मा, अध्यक्ष हिमकॉन विकेश चौहान, अध्यक्ष महिला आयोग विद्या नेगी, अध्यक्ष बाल आयोग अनीता ठाकुर, उपाध्यक्ष नशा निवारण बोर्ड संजय भारद्वाज, मुख्यमंत्री ने प्रधान आईटी सलाहकार गोकुल बुटेल, मुख्यमंत्री के ओ.एस.डी गोपाल शर्मा, अतिरिक्त निदेशक पंचायती राज केवल शर्मा सहित अन्य गणमान्य उपस्थित थे।
-0-

About The Author

You may have missed