Today News Hunt

News From Truth

राज्यपाल बंडारु दत्तात्रेय और मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने केंद्रीय रेल राज्य मंत्री सुरेश अंगड़ी के निधन पर जताया गहरा शोक

1 min read
Spread the love

राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय और मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने केंद्रीय रेल राज्य मंत्री सुरेश अंगड़ी के निधन पर शोक व्यक्त किया। बुधवार को नई दिल्ली में उनका निधन हुआ। वह 65 वर्षीय थे। अपने शोक संदेश में राज्यपाल ने कहा कि सुरेश अंगड़ी को उनकी निस्वार्थ सेवा व समाज के प्रति उनके योगदान को हमेशा याद रखा जाएगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सुरेश अंगड़ी जनता के नेता थे, जो समाज के गरीब और शोषित वर्ग के विकास के लिए प्रतिबद्ध थे।

जय राम ठाकुर ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति तथा शोक संतप्त परिवार को इस अपूर्णीय क्षति को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की कामना की।

.0.

Leave a Reply

Your email address will not be published.