Today News Hunt

News From Truth

पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर कृतज्ञ राष्ट्र ने किया नमन – मुख्यमंत्री ,भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष और शहरी विकास मंत्री सहित तमाम बड़े नेताओं ने अर्पित की श्रद्धाजंलि

1 min read
Spread the love
  

मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज रिज मैदान पर पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी को उनकी पुण्यतिथि पर श्रद्धाजंलि अर्पित की।

मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर मीडिया प्रतिनिधियों से बातचीत करते हुए कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी एक महान और दूरदर्शी राजनेता थे, जिन्होंने दृढ़ संकल्प और दूरदर्शिता के साथ देश के सुशासन और विकास के सपने को साकार किया। उन्होंने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी का हिमाचल प्रदेश के लोगों से विशेष लगाव और स्नेह था। वे हिमाचल प्रदेश को अपना दूसरा घर मानते थे।

जय राम ठाकुर ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी के कार्यकाल के दौरान आरम्भ की गई प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना हिमाचल प्रदेश के लिए वरदान सिद्ध हुई है, क्योंकि इस योजना से राज्य के दूर-दराज के गांवों तक सड़क सुविधा सुनिश्चित हुई है।

शहरी विकास मंत्री सुरेश भारद्वाज, नगर निगम शिमला की महापौर सत्या कौंडल और अन्य उपस्थित लोगों ने भी पूर्व प्रधानमंत्री को पुष्पाजंलि अर्पित की।

इधर भाजपा मुख्यालय दीपकमल चक्कर शिमला में भारत रत्न एवं पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई की तीसरी पुण्यतिथि पर पुष्पांजलि अर्पित की गई इस कार्यक्रम में भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष संजीव कटवाल , पार्षद किरण बावा, कार्यालय सचिव प्यार सिंह कंवर, हिमफेड के अध्यक्ष गणेश दत्त , मीडिया प्रभारी करण नंदा , गौरव कश्यप, जवाहर शर्मा एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

इस अवसर पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद सुरेश कश्यप ने कहा की मां भारती को विश्व में गौरवान्वित करने वाले, नए भारत की आधारशिला रखने वाले, पूर्व प्रधानमंत्री ‘भारत रत्न’ श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर सभी भाजपा कार्यकर्ताओं की ओर से भावभीनी श्रद्धांजलि। भारत रतन स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेई का भारत के निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान रहा।

उन्होंने कहा भारतीय राजनीति के सबसे प्रखर नेता, देश के भूतपूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजेपयी का निधन आज ही के दिन साल 2018 में हुआ था। आज पूरा देश उन्‍हें याद कर रहा है। अटल बिहारी वाजपेयी की गिनती सियासत के उन चंद नेताओं में होती है जो कभी दलगत राजनीति के बंधन में नहीं बंधे। पक्ष हो या विपक्ष, लेफ्ट और राइट, उन्‍हें हमेशा ही सभी पार्टियों से भरपूर प्‍यार और सम्‍मान मिला।

अटल बिहारी वाजपेयी की विदेश नीतियों की आज भी पूरे विश्व में चर्चा होती है जिस प्रकार से उन्होंने विदेश नीतियों पर काम किया भारत की एक अलग पहचान पूरे विश्व में बनी थी , जिसको आज देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने और सशक्त बनाया है। कश्यप ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी
हिमाचल को अपना दूसरा घर मानते थे और हिमाचल के लिए चिंतित रहते थे।
अटल बिहारी वाजपेई द्वारा चलाई गई प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना आज भी पूरे देश भर के लिए महत्वपूर्ण योजना है जिसका लाभ देश के हर गांव को हो रहा है।
उन्होंने कहा अटल जी को आज भी एक प्रखर वक्ता, राजनेता और ओजस्वी कवि के रूप में याद किया जाता है।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed