Today News Hunt

News From Truth

मुख्यमंत्री केजरीवाल के आग्रह पर दिल्ली को ऑक्सीजन की आपूर्ति करेगा हिमाचल

1 min read
Spread the love

मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने नई दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल के आग्रह को स्वीकार करते हुए दिल्ली को ऑक्सीजन की आपातकालीन आपूर्ति करने को सहमति प्रदान की है। कोविड-19 महामारी के संकट के कारण राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में ऑक्सीजन का भारी संकट चल रहा है।

नई दिल्ली के मुख्यमंत्री को लिखे एक पत्र में मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने कहा है कि दिल्ली में उत्पन्न स्थिति से हिमाचल प्रदेश काफी चिन्तित है और दिल्ली सरकार को हर सम्भव सहायता प्रदान करने में प्रदेश को प्रसन्नता होगी। उन्होंने कहा कि नई दिल्ली सरकार के अधिकारी ऑक्सीजन की आपूर्ति का प्रबन्ध करने के लिए हिमाचल प्रदेश के उद्योग विभाग के अतिरिक्त निदेशक से सम्पर्क कर सकते हैं।

अरविन्द केजरीवाल ने इस उदारता के लिए हिमाचल प्रदेश सरकार का आभार व्यक्त किया है।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed