Today News Hunt

News From Truth

प्रदेश भर में धार्मिक आस्था,उत्साह व हर्षोल्लास के साथ मनाया रंगों का त्योहार होली,राज्यपाल, मुख्यमंत्री और तमाम गणमान्य लोगों ने भी मनाई होली

1 min read
Spread the love

प्रदेश भर में आज रंगों का त्यौहार होली हर्षोल्लास धार्मिक आस्था और उल्लास के साथ मनाया गया पूरे प्रदेश में लोगों ने एक दूसरे को गुलाल लगाया और होली उत्सव की बधाई दी वहीं मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर और प्रदेश के राज्यपाल राजेंद्र आर्लेकर ने भी एक-दूसरे को गुलाल लगाया और पूरे प्रदेश वासियों को होली की बधाई दी ।

मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज अपने सरकारी आवास ओक ओवर में बड़ी संख्या में भाजपा नेताओं, कार्यकर्ताओं और शिमला शहर के प्रमुख नागरिकों के साथ होली मनाई।

रंगों के इस त्योहार पर मुख्यमंत्री ने कहा कि हम सभी को इस त्योहार को पारंपरिक उत्साह और उल्लास के साथ मनाना चाहिए। उन्होंने यह भी कामना की कि यह रंगों का त्योहार लोगों के जीवन में सुख और समृद्धि लाएगा। उन्होंने इस बात पर भी संतोष व्यक्त किया कि राज्य में कोविड के मामलों में काफी कमी आई है और लोग दो वर्ष से अधिक समय के बाद रंगों के इस त्योहार को उत्साह के साथ मना पा रहे हैं। उन्होंने उम्मीद जताई कि यह त्योहार देश की एकता और अखंडता को और मजबूत करेगा।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed