Today News Hunt

News From Truth

कल 30 अगस्त को मनाया जाएगा कान्हा का जन्मोत्सव, राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को दी जन्माष्टमी की शुभकामनाएं

1 min read
Spread the love

राज्यपाल राजेन्द्र विश्वनाथ आर्लेकर और मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं।

राजेन्द्र विश्वनाथ आर्लेकर ने कहा कि जन्माष्टमी देशवासियों का एक पावन पर्व है, जिसे देश में हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है। उन्होंने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण की शिक्षाएं व दर्शन आज के संदर्भ में भी महत्वपूर्ण हैं, जिनका अनुसरण कर हम अपने जीवन को सफल बना सकते हैं।

जय राम ठाकुर ने अपने संदेश में कहा कि श्रीमद् भगवत्् गीता के दर्शन ने सम्पूर्ण विश्व का ध्यान आकर्षित किया है। उन्होंने कहा कि श्रीमद् भगवत्् गीता हिन्दू धर्म ग्रंथों और धार्मिक दर्शन का सार है तथा सभी के लिए सफल जीवन जीने का एक मार्गदर्शक भी है।

           

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed