Today News Hunt

News From Truth

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप राठौर के जन्मदिन पर पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने दी बधाई व शुभकामनाएं, कांग्रेस मुख्यालय में रक्तदान शिविर का भी किया गया आयोजन

1 min read
Spread the love

आज कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर का जन्म दिवस था इस मौके पर उन्हें बधाई देने वालों का तांता लगा रहा। कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर ने उनके जन्मदिन पर बधाई एवं शुभकामनाएं देने वालो के प्रति आभार प्रकट किया है।इस दौरान आज कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में पार्टी कार्यकर्ताओं ने उनके सम्मान में एक रक्तदान शिविर का आयोजन भी किया।कांग्रेस अध्यक्ष ने स्वम् भी रक्तदान किया।
कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर ने पार्टी नेताओं, पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जो मान सम्मान उन्हें कांग्रेस पार्टी और प्रदेश के लोगों ने दिया है उसके लिए वह हमेशा ही उनके ऋणी और आभारी रहेंगे।उन्होंने कहा कि पार्टी अध्यक्ष होने के नाते उनकी यह जिम्मेवारी बनती है कि वह लोगों के दुख दर्द दूर करें और सबको साथ लेकर पार्टी की मजबूती के लिए काम करें।
इस दौरान प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में पार्टी नेताओं, पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस अध्यक्ष को फूलों के गुच्छे देकर उनके स्वस्थ जीवन और दीर्घायु की कामना की।
कांग्रेस विद्यायक विक्रमादित्य सिंह ने राजीव भवन आकर कांग्रेस अध्यक्ष को फूलों का गुच्छा भेंट करते हुए उन्हें अपनी शुभकामनाएं दी।विभिन्न जिलों के कांग्रेस अध्यक्ष, ब्लॉक अध्यक्ष व अन्य पदाधिकारियों ने भी फूलों के गुच्छे भेंट कर कांग्रेस अध्यक्ष को अपनी शुभकामनाएं दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published.