Today News Hunt

News From Truth

मुख्यमंत्री के 57वें जन्मदिवस पर प्रधानमंत्री, गृहमंत्री, और राज्यपाल सहित मंत्रिमंडल के उनके साथियों विधायकों और आम जन मानस ने दी बधाई ,दीर्घायु और स्वस्थ जीवन की की कामना

Spread the love

मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज यहां प्रदेश के लोगों के साथ हर्षोल्लास से अपना 57वां जन्मदिवस मनाया। समाज के विभिन्न क्षेत्रों से सम्बन्ध रखने वाले लोगों ने मुख्यमंत्री के आधिकारिक आवास ओक ओवर पहुंच कर उनको उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु के लिए शुभकामनाएं दीं। मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी और प्रदेश रेडक्राॅस अस्पताल कल्याण अनुभाग की अध्यक्षा डाॅ. साधना ठाकुर भी इस अवसर पर उपस्थित थीं।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, राष्ट्रीय भाजपा अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा, केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह, केन्द्रीय मंत्रियों और विभिन्न राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने मुख्यमंत्री को जन्मदिन की बधाई दी। उन्होंने मुख्यमंत्री के स्वस्थ और दीर्घायु जीवन की कामना की ।

राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर भी मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर को जन्मदिन की बधाई देने उनके आधिकारिक आवास ओक ओवर पहुंचे और उनके लंबे जीवन और उत्तम स्वास्थ्य की कामना करते हुए कहा कि उनके गतिशील नेतृत्व में हिमाचल प्रदेश विकास की नई ऊंचाइयों को प्राप्त करेगा।

मुख्यमंत्री ने हिमफैड, हिमाचल प्रदेश राज्य सहकारी कृषि और ग्रामीण विकास बैंक लिमिटेड और कैलाश जिला काॅपरेटिव मार्केटिंग एंड कंज्यूमर फैडरेशन लिमिटेड के कैलेण्डरों का भी विमोचन किया।

प्रदेश मंत्रिमण्डल के सदस्यों, विधायकों, विभिन्न बोर्डों और निगमों के अध्यक्षों तथा उपाध्यक्षों, वरिष्ठ प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों तथा अन्य लोगों ने भी मुख्यमंत्री को जन्मदिन की बधाई दी ।

.0.

About The Author

More Stories

You may have missed