Today News Hunt

News From Truth

रूस और यूक्रेन युद्ध पर हिमाचल में गरमाई सियासत,रूसी हमले में भारतीय छात्र की मौत पर कांग्रेस ने शिमला में निकाला कैंडल मार्च

1 min read
Spread the love

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर के नेतृत्व में आज कांग्रेस नेताओं ने यूक्रेन पर रूस के हमले व उसमें एक भारतीय छात्र की मौत के विरोध में एक कैंडल मार्च किया।इस दौरान यूक्रेन में फंसे भारतीयों की सुरक्षित स्वदेश वापसी के लिये प्रार्थना की गई।
इस कैंडल मार्च में जिला शिमला शहरी कांग्रेस के अध्यक्ष जितेंद्र चौधरी, ग्रामीण के अध्यक्ष यशवंत छाजटा, कांग्रेस सचिव हरिकृष्ण हिमराल, सुशान्त कपरेट,यशपाल तनाईक, बलदेव ठाकुर, महिला कांग्रेस अध्यक्ष जैनब चंदेल,युवा कांग्रेस अध्यक्ष निगम भंडारी, कार्यकारी अध्यक्ष यदोपति ठाकुर,नरेंद्र कवंर, छतर सिंह,सेनराम नेगी,राजेश वर्मा मुकुल गुप्ता, राहुल मेहरा, मुस्कान थापर, सचिन बरवाल, अमित, हेमंत शर्मा, महेश ठाकुर, दलीप कुमार, राजेश कांठला सहित अनय काँग्रेस कार्यकर्ता उपसथित रहे !

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed