राजधानी शिमला में सनसनीखेज वारदात, एचआरटीसी की वॉल्वो बस चालक के साथ मारपीट, पंचकूला के दो दबंग गिरफ्तार।
राजधानी शिमला के कच्चीघाटी में आज सुबह एक सनसनीखेज वारदात समाने आई जिसमें एचआरटीसी बस चालक के साथ पंचकूला के दो दबंगों ने जमकर मर्पितब की और उसे लहुलुहान कर दिया । बालूगंज पुलिस सूचना मिलते ही तुरंत मौके पर पहुंची और आरोपियों को गिरफ़्तार कर लिया । शिमला के वरिष्ट पुलिस अधीक्षक गौरव सिंह ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि आज सुबह दिल्ली से शिमला आ रही वॉल्वो बस के चालक ने कच्चीघाटी में जैसे ही एक स्कॉर्पियो को ओवरटेक किया, वैसे ही गाड़ी में सवार युवकों का खून खौल उठा। युवकों ने बीच सड़क पर बस रुकवाई और चालक पर टूट पड़े।
सूचना मिलते ही बालूगंज पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर तुरंत कार्रवाई की और दोनों आरोपियों—पंकज और विकास—को सलाखों के पीछे डाल दिया।
पुलिस अब मामले के अन्य पहलुओं की जांच कर रही है, ताकि कानून को हाथ में लेने वालों को सख्त सबक सिखाया जा सके।
