Today News Hunt

News From Truth

मुख्यमंत्री ने प्रदेश के चहुंमुखी और सर्वांगीण विकास की सरकार की प्रतिबद्धता को दोहराया,कांग्रेस के 138वेन स्थापना दिवस पर पार्टी कार्यकर्ताओं को कर रहे थे सम्बोधित

1 min read
Spread the love

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज शिमला स्थित कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के 138वें स्थापना दिवस के अवसर पर कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि राज्य सरकार और कांग्रेस पार्टी प्रदेश के लोगों की उम्मीदों और आकांक्षाओं पर खरा उतरने के लिए बेहतर समन्वय और समर्पण भाव के साथ काम करेगी।
सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि वह कांग्रेस पार्टी से पिछले 40 वर्षों से जुड़े हुए हैं। उन्होंने कहा कि राज्य के मुख्यमंत्री के रूप में उन्हें काम करने का अवसर प्रदान करना वास्तव में कांग्रेस पार्टी के हर कार्यकर्ता के लिए सम्मान का विषय है। उन्होंने कहा कि वर्तमान राज्य सरकार प्रदेश के चहुंमुखी और सर्वांगीण विकास के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार, राज्य में कांग्रेस कार्यकर्ताओं को उचित सम्मान प्रदान करगी।
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य के लगभग सभी कांग्रेस विधायकों की कांग्रेस पार्टी से मजबूत पृष्ठभूमि है और लगभग सभी विधायकों ने कांग्रेस कार्यकर्ता के रूप में जमीनी स्तर पर कार्य किया हैं। उन्होंने कहा कि पार्टी कार्यकर्ताओं के बीच कुछ विषयो पर मतभेद हो सकते हैं, लेकिन उनकी विचारधारा अलग नहीं है।
सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि वर्तमान प्रदेश कांग्रेस सरकार यह सुनिश्चित करेगी कि राज्य में लोगों को भ्रष्टाचार मुक्त, पारदर्शी और जवाबदेह प्रशासन मिले। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार प्रदेश में सत्ता का आनंद लेने के लिए नहीं बल्कि व्यवस्था में परिवर्तन लाने के लिए है। उन्होंने कहा कि वर्तमान प्रदेश सरकार ने हिमाचल प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग, हमीरपुर (एचपीएसएससी) में पेपर लीक घोटाले का पर्दाफाश किया है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने ऐतिहासिक निर्णय लेते हुए एचपीएसएससी हमीरपुर के कामकाज को निलंबित कर दिया है। उन्होंने कहा कि राज्य के युवाओं में भर्ती एजेंसियों के प्रति विश्वास पैदा करने के लिए यह निर्णय लिया गया जबकि पिछली भाजपा सरकार के कार्यकाल के दौरान भर्ती प्रक्रियाओं पर लोगों का विश्वास उठ चुका था।
सांसद और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने भी इस अवसर पर अपने विचार व्यक्त किए और राज्य कर्मचारी चयन आयोग के कामकाज को निलंबित करने के राज्य सरकार के निर्णय की सराहना की।
विधायक कुलदीप सिंह राठौड़, चंद्र कुमार, इन्द्र दत्त लखनपाल, अनिरुद्ध सिंह, विनोद सुल्तानपुरी, मुख्यमंत्री के प्रधान सलाहकार (मीडिया) नरेश चौहान, प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष जैनब चंदेल और कांग्रेस सेवा दल के अध्यक्ष अनुराग शर्मा इस अवसर पर उपस्थित थे।
-0-

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed