Today News Hunt

News From Truth

चंबा के चुराह में दर्दनाक सड़क हादसा, बैरागढ़-चंबा मार्ग पर खाई में गिरी निजी बस, चालक-परिचालक समेत 7 की मौत, 11 गंभीर घायल

Spread the love

जिला चंबा के उपमंडल चुराह में शनिवार सुबह एक भीषण सड़क हादसा सामने आया है। बैरागढ़ से चंबा जा रही शर्मा ट्रैवलर्स की एक निजी बस देवीकोठी के समीप चालुज मोड़ पर अचानक अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। इस दर्दनाक हादसे में बस के ड्राइवर और कंडक्टर समेत सात लोगों की मौत हो गई, जबकि 11 यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।

​प्राप्त जानकारी के अनुसार, बस शनिवार सुबह करीब 6:30 बजे बैरागढ़ से चंबा के लिए रवाना हुई थी। यात्रा शुरू होने के महज तीन किलोमीटर बाद, चालुज मोड़ के पास अचानक चालक वाहन पर से नियंत्रण खो बैठा और बस अनियंत्रित होकर नीचे से गुजर रही दूसरी सड़क पर जा गिरी। हादसे के समय बस में करीब 15 से 16 यात्री सवार बताए जा रहे हैं।

ग्रामीणों ने संभाला मोर्चा

दुर्घटना की तेज आवाज सुनते ही स्थानीय ग्रामीण तुरंत मौके पर पहुंचे और बिना समय गंवाए राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद क्षतिग्रस्त बस में फंसे यात्रियों और घायलों को बाहर निकाला तथा तुरंत इलाज के लिए सिविल अस्पताल तीसा भिजवाया।

पुलिस ने दर्ज किया मामला

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम और प्रशासनिक अधिकारी राहत कार्य का जायजा लेने पहुंचे। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी गई है। घायलों की गंभीर स्थिति को देखते हुए अस्पताल में उनका उपचार जारी है।

About The Author

You may have missed