चुराह बस हादसे पर उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने जताया गहरा दुःख,जान गवाने वालों के परिवार के प्रति संवेदना और घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की की कामना
उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने चंबा जिला के चुराह के तीसा क्षेत्र में बैरागढ़ से चंबा जा रही निजी बस के चलूंज मोड़ के समीप दुर्घटनाग्रस्त होने की घटना पर गहरा दुःख व्यक्त किया है। हादसे में सात यात्रियों की मृत्यु पर शोक व्यक्त करते हुए उन्होंने दिवंगत आत्माओं की शांति तथा शोकाकुल परिवारों को इस असहनीय दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।
उन्होंने कहा कि यह हादसा अत्यंत दुःखद एवं हृदयविदारक है। प्रशासन राहत एवं बचाव कार्य में मुस्तैदी से जुटा हुआ है तथा घायलों को हरसंभव सहायता उपलब्ध करवाई जा रही है। उप मुख्यमंत्री ने घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की।
