Today News Hunt

News From Truth

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह ने दिया आश्वासन – विजिलेंस जांच के दायरे से बाहर लिखित परीक्षाओं के परिणाम एक सप्ताह के भीतर होंगे घोषित

Spread the love

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्दर सिंह सुक्खू ने आज यहां कहा कि भंग किए गए हिमाचल प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग के माध्यम से ली गई विभिन्न पोस्ट कोड की उन लिखित परीक्षाओं के परिणाम एक सप्ताह के भीतर घोषित करने की प्रक्रिया जारी है, जो विजिलेंस जांच के दायरे में नहीं हैं। उन्होंने कहा कि उन पोस्ट कोड के परिणाम भी जल्द ही घोषित कर दिए जाएंगे, जिनमें विजिलेंस जांच की आवश्यकता नहीं होगी।
मुख्यमंत्री ने कहा कि क्लास-3 के उन सभी पोस्ट कोड में भर्ती के लिए पुनः विज्ञापन जारी करने की प्रक्रिया हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग ने पहले ही शुरू कर दी है जिन परीक्षाओं के लिए कर्मचारी आयोग ने लिखित परीक्षा नहीं ली थी।
ठाकुर सुखविन्दर सिंह सुक्खू ने कहा कि राज्य सरकार युवाओं के हितों को ध्यान में रखकर निर्णय ले रही है। उन्होंने कहा कि जिन परीक्षाओं के लिए कर्मचारी चयन आयोग ने विज्ञापन जारी कर दिए थे और उम्मीदवारों ने इन परीक्षाओं के लिए आवेदन कर दिए थे, उन परीक्षाओं में आयु सीमा में छूट भी दी जा रही है और दोबारा फीस भी नहीं ली जाएगी।

About The Author

More Stories