Today News Hunt

News From Truth

शिमला ग्रामीण की पाहल पंचायत के पाहल गांव में पूर्व बी डी सी सदस्य प्यारेलाल के घर में लगी आग, लाखों का नुकसान, बाल बाल बची घर में मौजूद 95 वर्षीय बुजुर्ग और उनकी बहू

Spread the love

शिमला ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के तहत टूटू विकासखंड के अंतर्गत आने वाली पाहल पंचायत में गांव पाहल के पूर्व बीडीसी सदस्य प्यारेलाल शर्मा,खेमराज शर्मा और योगेश शर्मा के घर में बीती रात आग लगने से लाखों रुपए का सामान जलकर ख़ाक हो गया । जानकारी के मुताबिक ये आग शाम के समय लगी । प्यारेलाल की पत्नी जब पूजा आरती करने के बाद 95 वर्षीय अपनी सास के साथ रसोई में रात्रि भोजन कर रही थी तो उन्हें गांव में पड़ौस से ही आवाजें आई जिसे सुनकर वो रसोई से बाहर निकली ,रसोई से निकलते ही साथ लगते कमरे से उठते धुंए के गुबार देखकर उनके पैरों तले ज़मीन खिसक गई । सूचना के मुताबिक बुजुर्ग महिला और उनकी बहु भोजन कर रहे थे गांव में ही साथ लगते पड़ोसियों ने जब प्यारेलाल के घर की छत से धुंआ और लपेट उठती देखी तो लोग बचाव के लिए दौड़ पड़े । गनीमत यह रही की यह घटना देर रात को नहीं हुई वरना घर के साथ-साथ उस समय मौजूद दोनों महिलाएं और मवेशी भी आग की भेंट चढ़ जाते ।

जानकारी के मुताबिक आग में 18 पुराणों सहित कई शास्त्र और अन्य कीमती किताबें जलकर राख हो गई, किताबों से भरी अलमारी सहित अन्य कीमती सामान से भरी दो अलमारियां, कपड़े, घर की छत और घर की एटिक पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हुई है ।
आग लगने के असल कारणों का पता नहीं चल पाया है ।

About The Author

You may have missed