Today News Hunt

News From Truth

चंडीगढ़ प्रेस क्लब में स्पॉट लाइट 24 मीडिया एंड प्रोडक्शन द्वारा “नारी सम्मान समारोह 2026” का आयोजन, शिमला से शिक्षिका व समाजसेवी तृप्ता शर्मा को शिक्षा व समाज के सेवा क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए किया सम्मानित

Spread the love

चंडीगढ़ प्रेस क्लब में स्पॉट लाइट 24 मीडिया एंड प्रोडक्शन द्वारा “नारी सम्मान समारोह 2026” का भव्य एवं सफल आयोजन, शिमला से शिक्षिका व समाजसेवी तृप्ता शर्मा को शिक्षा व समाज के सेवा क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए चंडीगढ़ में किया सम्मानित

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर स्पॉट लाइट 24 मीडिया एंड प्रोडक्शन द्वारा “नारी सम्मान समारोह 2026” का भव्य एवं सफल आयोजन चंडीगढ़ प्रेस क्लब में किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने वाली महिलाओं को सम्मानित करना रहा।
इस अवसर पर स्पाट लाइट 24 प्रोडक्शन की फाउंडर सरोज वर्मा / नेहा ने बताया कि यह कार्यक्रम हर वर्ष आयोजित किया जाता है। उन्होंने कहा कि संस्था का लक्ष्य प्रतिभाशाली महिलाओं को एक सशक्त मंच प्रदान करना है। संस्था लगातार ऐसे हुनर को समाज के सामने लाने का कार्य कर रही है।
कार्यक्रम में मोहिंदर कौर (नॉमिनेट काउंसलर, चंडीगढ़) मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं, जबकि आशा कुमारी (सब-इंस्पेक्टर, सेक्टर 43, चंडीगढ़) ने विशेष अतिथि के रूप में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।
समारोह के दौरान विभिन्न क्षेत्रों से जुड़ी कई प्रतिष्ठित महिलाओं को सम्मानित किया गया, जिनमें प्रमुख रूप से विजया पुष्कर (सीनियर जर्नलिस्ट), ऋतु नाग, शर्मिंता भिंडर (सोशल वर्कर), सरिता खुराना (मास्टर शेफ), कंचन भल्ला (सिंगर), शिमला से शिक्षिका व समाजसेवी तृप्ता शर्मा तथा वेद चौधरी (पूर्व रक्षा सेवाएं) शामिल रहीं।
इसके अतिरिक्त डिंपल मेहता (गृहिणी) लक्ष्मी सेन और नीता चतुर्वेदी स्नेहा सिंह (टीवी आर्टिस्ट) को भी अवॉर्ड देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में डॉक्टर, शिक्षक, पत्रकार, पुलिस कर्मी, ब्रांड प्रमोटर, निर्देशक, क्रिकेटर, रक्षा क्षेत्र से जुड़ी महिलाएं तथा गृहिणियों सहित लगभग 30 महिलाओं को उनके समर्पण, मेहनत और समाज के प्रति प्रेरणादायक योगदान के लिए सम्मानित किया गया।

इस दौरान तृप्ता शर्मा ने आयोजकों विशेषकर स्पॉट लाइट 24 मीडिया एंड प्रोडक्शन प्रमुख नेहा वर्मा का आभार जताया और कहा कि इस तरह की हौसलाअफजाई से समाज के उत्थान में योगदान देने के लिए और अधिक ऊर्जा और प्रेरणा मिलती है ।


इस मौके पर आयोजकों ने कहा कि नारी समाज की सशक्त आधारशिला है और ऐसे आयोजनों के माध्यम से महिलाओं के योगदान को पहचान देना अत्यंत आवश्यक है।
पूरा कार्यक्रम उत्साह, प्रेरणा और सम्मान के माहौल से ओत-प्रोत रहा। उपस्थित सभी लोगों ने इस सराहनीय पहल की भूरी-भूरी प्रशंसा की।

About The Author