Today News Hunt

News From Truth

कल 9 अप्रैल को शिमला पहुंचेगी पवित्र सोमनाथ ज्योतिर्लिंग यात्रा, शिमला के रिज मैदान और शिमला ग्रामीण के निजी स्कूल इंटरनेशनल जे एम के परिसर में होगा विशेष दर्शन का आयोजन

Spread the love


शिमला शहर के श्रद्धालुओं के लिए पवित्र सोमनाथ ज्योतिर्लिंग के मूल स्वरूप के दिव्य दर्शन का दुर्लभ अवसर प्राप्त होने जा रहा है। आर्ट ऑफ लिविंग संस्था की ओर से आयोजित किया जा रहा ये पावन आयोजन 9 अप्रैल को शिमला के रिज मैदान पर स्थित पदमदेव कॉम्प्लेक्स में शाम4 बजे से रात्रि 8 बजे तक होगा। आर्ट ऑफ लिविंग की प्रदेश मीडिया प्रभारी तृप्ता शर्मा ने बताया कि कार्यक्रम में श्रद्धालुओं को सोमनाथ ज्योतिर्लिंग के दिव्य दर्शन के साथ-साथ स्पर्श पूजा, आध्यात्मिक सत्संग तथा अंत में प्रसाद वितरण का लाभ प्राप्त होगा । उन्होंने बताया कि हिमाचल प्रदेश में यह आध्यात्मिक यात्रा बैंगलुरु स्थित आर्ट ऑफ लिविंग आश्रम से प्रारंभ होकर 1 अप्रैल से 10 अप्रैल तक हिमाचल के विभिन्न जिलों में संचालित हो रही है। यह यात्रा चंबा से आरंभ होकर प्रदेश के विभिन्न स्थानों से होती हुई 9 अप्रैल को शिमला पहुँचेगी।
तृप्ता शर्मा ने बताया कि इस यात्रा का उद्देश्य समाज में शांति, सद्भाव एवं सांस्कृतिक एकता का संदेश प्रसारित करना है। यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु, साधक एवं स्वयंसेवक भाग लेकर भक्ति और सेवा का अद्वितीय उदाहरण प्रस्तुत कर रहे हैं। यात्रा के दौरान भजन-कीर्तन, ध्यान सत्र एवं सामाजिक जागरूकता कार्यक्रमों का भी आयोजन किया जा रहा है।
हिमाचल प्रदेश में यात्रा के आगमन पर श्रद्धालुओं एवं स्थानीय सामाजिक संगठनों द्वारा भव्य स्वागत किया जा रहा है, जिससे क्षेत्र में आध्यात्मिक वातावरण का संचार हो रहा है। उन्होंने इस पावन कार्यक्रम में शामिल होने का सभी से आग्रह किया है । उन्होंने कहा कि 9 अप्रैल को सायं 4 बजे से 8 बजे शिमला के रिज मैदान में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर भगवान के दिव्य आशीर्वाद प्राप्त करें तथा इस आध्यात्मिक आयोजन को सफल बनाएं।

इससे पहले शिमला ग्रामीण विधान सभा क्षेत्र के लोहारब स्थित इंटरनेशनल जेएमके स्कूल परिसर में 9 अप्रैल की सुबह भगवान सोमनाथ के दर्शन कार्यक्रम का आयोजन होगा जिसमें लोकनिर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह के बतौर मुख्य अतिथि शामिल होने का कार्यक्रम है ।

About The Author

More Stories

You may have missed