Today News Hunt

News From Truth

तीन राज्यों में कमल का कमाल, बंगाल,असम और पुडुचेरी में भाजपा की जीत से पार्टी कार्यकर्ताओं ने देश भर में मनाया जश्न, हिमाचल में लड्डू बांटकर जताई खुशी

Spread the love


पश्चिम बंगाल, असम एवं पुडुचेरी में भारतीय जनता पार्टी की ऐतिहासिक जीत के उपलक्ष्य में शिमला के CTO चौक पर भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा जोरदार जश्न मनाया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने भाग लेकर एक-दूसरे को बधाई दी और इस विजय को राष्ट्रवाद, विकास और जनविश्वास की जीत बताया।


कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं विधायक विनोद कुमार, सुरेश भारद्वाज, गणेश दत्त, कर्ण नंदा, कुसुम सदरेट, कमलजीत सूद, सुदीप महाजन, प्रमोद ठाकुर, गुरमीत सिंह, राजिंदर जिन्ना, रचना जिन्ना, राजीव पंडित, कमलेश मेहता, राजेश शारदा, सुनील धर, किमी, ज्योति, सरोज, विजय शर्मा, सुरेश शर्मा, कल्पी, रूपा शारदा, संगीता सूद सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
इस अवसर पर भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं विधायक विनोद कुमार ने कहा कि बंगाल में चुनाव से पहले ही बदलाव की लहर स्पष्ट दिखाई दे रही थी।
“बंगाल की गलियों में जो रंग छाया था, वह भरोसे का रंग था, बदलाव का रंग था और वह रंग केसरिया था,” उन्होंने कहा।
उन्होंने कहा कि यह जीत केवल एक चुनावी परिणाम नहीं, बल्कि वर्षों से चले आ रहे भ्रष्टाचार, हिंसा और अव्यवस्था के खिलाफ जनता के आक्रोश का परिणाम है।
“गंगा की धारा और विकास की राह—अब बिहार से बंगाल तक एक नया युग शुरू हो चुका है,” उन्होंने कहा।
विनोद कुमार ने कहा कि “अधर्म को हराकर धर्म ने ध्वज लहराया है और अब बंगाल में बदलाव का दौर शुरू हो चुका है। यह जीत जनता के अटूट विश्वास और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति असीम प्रेम का परिणाम है।”

उन्होंने कहा कि बंगाल की जनता में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति जो भावनात्मक जुड़ाव और विश्वास देखने को मिला, वही इस ऐतिहासिक विजय का मुख्य कारण बना।
“एक झलक पाने की जनता की बेताबी और वह भावुक कर देने वाले पल—यही इस प्रचंड जीत का आधार बने,” उन्होंने कहा।
अंत में भाजपा नेताओं ने कहा कि यह जीत आने वाले समय में देश की राजनीति की दिशा तय करेगी और भाजपा को और अधिक मजबूती प्रदान करेगी। उनका मानना है कि ये विजय राष्ट्रवाद, विकास और सुशासन की जीत है, जिसे देशभर में दोहराया जाएगा,”

About The Author

You may have missed