चोरी के मामले में सुन्नी में गिरफ्तार वांछित आरोपी 4 दिन के पुलिस रिमाण्ड पर,बीते साल शिमला में नत्थू हलवाई की दुकान से 5 लाख रूपए की चोरी में वांछित था आरोपी योगराज
शिमला पुलिस द्वारा अपराधों के वांछित आरोपियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस थाना सदर शिमला की टीम ने वर्ष 2025 के चोरी के एक मामले में वांछित आरोपी योगराज को गिरफ्तार किया है।
ये मामला ममता देवी के बयान पर दर्ज किया गया था। शिकायत के अनुसार दिनांक 10.05.2025 की रात्रि को योगराज द्वारा नत्थू राम लच्छमनदास हलवाई की दुकान से गल्ला चोरी कर उसमें रखी लगभग 5 लाख रुपये की नकदी चोरी की गई थी। वारदात के बाद आरोपी फरार होकर गिरफ्तारी से बच रहा था।
छानबीन के दौरान यह जानकारी सामने आई कि आरोपी योगराज को पुलिस थाना सुन्नी में दर्ज अभियोग संख्या 68/2025, दिनांक 25.11.2025, अधीन धारा 331(4), 305(a) BNS में दिनांक 19.08.2026 को गिरफ्तार किया गया था।
दिनांक 26.08.2026 को आरोपी को नियमानुसार गिरफ्तार किया गया तथा माननीय अदालत से 4 दिन का पुलिस हिरासत रिमाण्ड प्राप्त किया गया है।
पुलिस द्वारा आरोपी से गहन पूछताछ की जा रही है। मामले में आगामी अन्वेषण जारी है।
