Today News Hunt

News From Truth

नगर निगम शिमला के मज्याठ वार्ड की मासिक बैठक में जन असुविधा को लेकर गहरा रोष,बैठक में पूर्व पार्षद को धमकाने का मामला भी उठा जोर शोर से,कार्रवाई की मांग

Spread the love

नगर निगम शिमला के मज्याठ वार्ड की मासिक बैठक शनिवार को वार्ड पार्षद अनीता शर्मा की अध्यक्षता में हुई। बैठक में वार्ड की समस्याओं को लेकर लोगों का गुस्सा खुलकर सामने आया। लोगों ने कहा कि मज्याठ वार्ड में ड्रेनेज सिस्टम की हालत खराब है और बारिश के पानी की निकासी कहीं भी सही तरीके से नहीं हो रही है। सडक़ मार्गों के साथ.साथ वार्ड के अंदरूनी रास्तों पर भी पानी जमा होने से लोगों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। लोगों ने बताया कि कई मकान मालिक बारिश के पानी को सीधे सार्वजनिक रास्तों पर छोड़ रहे हैं। इससे बारिश के दौरान रास्तों पर पानी बहता रहता है और पैदल चलना मुश्किल हो जाता है। लोगों की शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए पार्षद अनीता शर्मा ने वार्डवासियों से अपील की कि सभी मकान मालिक अपने घरों से निकलने वाले बारिश के पानी की उचित निकासी सुनिश्चित करें ताकि सार्वजनिक रास्तों को नुकसान न पहुंचे और लोगों को परेशानी न हो।

बैठक में पेयजल आपूर्ति का मुद्दा भी प्रमुखता से उठा। लोगों ने कहा कि वार्ड में नगर निगम और आईपीएच की पानी की सप्लाई नियमित और निर्धारित समय पर नहीं मिल रही है। पानी की अनियमित आपूर्ति के कारण लोगों को रोजमर्रा की जरूरतों के लिए परेशान होना पड़ रहा है। लोगों ने विभागों से पानी की आपूर्ति व्यवस्था को नियमित करने की मांग की।

मज्याठ वार्ड में सुरक्षा और सुविधाओं को लेकर भी लोगों ने अपनी पुरानी मांगें दोहराईं। बैठक में वार्ड में सीसीटीवी कैमरे लगानेए पार्किंग की व्यवस्था करने और सामुदायिक भवन का निर्माण करवाने की मांग उठाई गई। लोगों का कहना था कि इन सुविधाओं के अभाव में वार्डवासियों को लंबे समय से परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

टुटू में पूर्व पार्षद दिवाकर देव शर्मा को धमकाने का मामला भी गरमाया

मासिक बैठक में टुटू की एक दुकान में मज्याठ वार्ड के पूर्व पार्षद दिवाकर देव शर्मा को कथित तौर पर धमकाने का मामला भी जोरदार तरीके से उठा। बैठक में पार्षद अनीता शर्मा सहित वार्डवासियों ने इस मामले को लोक निर्माण मंत्री एवं शिमला ग्रामीण विधायक विक्रमादित्य सिंह के समक्ष उठाने का निर्णय लिया। बैठक में पुलिस को दी गई शिकायत पर कार्रवाई की मांग भी उठाई गई। पार्षद अनीता शर्मा ने कहा कि यदि पुलिस में दी गई शिकायत पर कार्रवाई नहीं होती है तो वार्ड के लोग आगामी रणनीति तैयार करेंगे। उन्होंने कहा कि लोगों ने बैठक में इस मामले को गंभीरता से उठाने और उचित स्तर पर आवाज बुलंद करने का निर्णय लिया है
बैठक में मज्याठ मेें बने नए सडक़ पर बारिश के कारण आए मलवे का मामला भी उठा। इस पर पार्षद ने कहा कि सडक़ पर जल्द ही मलवा उठाया जाएगा और सडक़ को दुरस्त किया जाएगा।

About The Author

You may have missed