Today News Hunt

News From Truth

शिमला के माल रोड पर देर रात हुए नृशंस हत्याकांड के बाद भाजपा ने कानून व्यवस्था पर उठाए सवाल, पार्टी के प्रदेश मीडिया प्रभारी कर्ण नन्दा ने मामले में उच्च स्तरीय जांच की उठाई मांग

1 min read
Spread the love

भाजपा मीडिया प्रभारी कर्ण नंदा ने कहा की शिमला शहर के माल रोड पर, रिपोर्टिंग रूम के सामने स्थित एक रेस्टोरेंट में रात 2 बजे एक हत्या का मामला सामने आया, इससे शिमला और प्रदेश की जनता में दहशत का माहौल है।
21 साल के युवा लड़के की हत्या ने प्रदेश हो हिला कर रख दिया है, जनता को साफ लग रहा है की हिमाचल प्रदेश में कानून व्यवस्था की हालत खस्ता हो गई है। क्या यह ही कांग्रेस पार्टी की व्यवस्था परिवर्तन है। उन्होंने कहा कि यह वही रेस्टोरेंट है जहां कुछ रोज पूर्व विस्फोट की वारदात हुई थी, पर अभी तक भी उस घटना पर प्रशासन ने कोई उचित संज्ञान नहीं लिया। उस घटना में भी 2 लोगों ने अपनी जान गवाई थी। नन्दा ने आज हुई हत्या को लेकर भी सरकार से हाई लेवल इंक्वायरी की मांग की है।

उन्होंने कहा जिस प्रदेश में सत्ता धारी पार्टी के विधायक सुरक्षित नही है वो सरकार जनता की क्या सुरक्षा करेगी। हिमाचल कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं धर्मशाला से विधायक सुधीर शर्मा को जान से मारने की धमकी मिली है। सुधीर शर्मा ने मुख्यमंत्री और डीजीपी को शिकायत की है कि कांगड़ा के ही एक कांग्रेस नेता ने गैंगस्टर गोल्डी बराड़ को सुपारी दी है। इसकी सूचना पंजाब के ही लिंक से सुधीर शर्मा को भी मिली। विधायक को उनके निजी स्टॉफ के फोन पर धमकी भरे कॉल आए हैं, जिसकी पुष्टि खुद विधायक सुधीर शर्मा ने शनिवार को धर्मशाला में एक कार्यक्रम के दौरान मीडिया से बात करते हुए की।

उन्होंने कहा की शिमला शहर में विधान सभा का आयोजन किया गया है और शहर एक छावनी बना हुआ है तब भी मॉल रोड पर मर्डर होना प्रशासन पर बड़ा सवाल है। लगता है सरकार प्रशासन की शक्तियों को केवल अपने लिए इस्तेमाल करना चाहती है,।

About The Author

You may have missed