Today News Hunt

News From Truth

कांग्रेस सरकार पर बागवानों को परेशानी में डालने के भाजपा ने लगाए आरोप, लाइसेंस देने की प्रक्रिया पर भी उठाए सवाल

1 min read
Spread the love

भाजपा प्रवक्ता एवं विधायक बलबीर वर्मा ने कहा कि सेब का सीजन शुरू हो चुका है और बागवान परेशान है। बागवानो को इस कांग्रेस की सरकार में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

उन्होंने कहा सभी मंडियों के आढ़तियों और सरकार के बीच में टकराव हो रहा है। सरकार ने चुनावी वायदा किया था कि बागबान सेब का रेट खुद तय करेगा पर ऐसा कुछ नही हुआ। इस परेशानी के कारण बागबानों को सेब कहीं और जाकर बेचना पड़ा रहा है।
सरकार को समझना चाहिए किनसेब अपनी क्वालिटी दो-तीन दिन में को देता है, उसकी शेल्फ लाइफ कम होती है। उन्होंने कहा की हिमाचल प्रदेश के कृषि एवं बागवानी मंत्री तो ऐसे फरमान पेश कर रहे हैं जैसे एक मुगल शासक और तुगलक के फरमान जारी हो रहे हो।
अपनी घोषणाओं की इन्होंने कोई तैयारी नहीं करवाई, मंडियों में जगह नहीं है और अगर तोलकर सेब बेचना है तो मंडियों में तोलने का प्रावधान ही नहीं है।

अब पुलिस और एसडीएम जाकर सीधा बोल रहे हैं कि अगर इस प्रकार से सेब नहीं बिका तो आढ़तीयो के लाइसेंस रद्द कर दिए जाएंगे।
एचपीएमसी के पास सेब खरीदने का प्रावधान ही नहीं है तो वह सेब कैसे खरीदेंगे। इस सारी असमंजस की स्थिति का फर्क हिमाचल के बागबानों के ऊपर पड़ रहा है, हिमाचल अपने सेब तोड़ नहीं रहा है। यह जो इतने दिनों से झगड़ा चल रहा है इसमें सरकार आनंद ले रही है और बागवानों को तड़पा रही है।

बलबीर वर्मा ने मुख्यमंत्री और मंत्री से आग्रह किया कि सरकार ऐसी व्यवस्था करे ताकि बागबानों और किसानों को दिक्कतो का सामना न करना पड़े।

उंन्होने कहा कि भारतीय जनता पार्टी चाहती है कि सेब किलो के हिसाब से बिके, इसमें कोई संदेह नहीं है बागवानों को इसका फायदा है। एक तरह के कार्टन की जरूरत हिमाचल में है इसके बारे में सरकार को सोचना चाहिए।

उन्होंने कहा सरकार की तैयारी ग्राउंड पर जीरो है और सरकार का कोई भी व्यक्ति बागबानो से बात करने फील्ड में गया ही नहीं है। बागबानों को प्रक्रिया समझना सरकार का कर्तव्य है।

साकार बागवानों का शोषण करना बंद करें, बागबान और किसानो ने भी इस सरकार को सत्ता में लाए हैं।

उन्होंने कहा की बागबानो को अपने पैसे एसआईटी से मिलते हैं, यह कहां का न्याय है। आज भी बागबानों के अरबों रुपए आढ़तीयो के पास फंसे हुए है, उस पर सरकार कुछ नहीं कर रही है। बागबानों को अपने ही पैसे के लिए भटकना पड़ता है।

जिन लोगों को सरकार आढ़ती का लाइसेंस दे रही है वह ढारो के नाम पर भी लाइसेंस ले रहे हैं और सेब खरीदने के बाद वह गायब हो जाएंगे। बागबान बहुत परेशान है, आज से पहले हम सेब दिल्ली में बेचते थे पर एक भी पैसा नहीं मरता था।

हिमाचल प्रदेश में तीन तीन एजेंसी लाइसेंस दे रही है, हमारी मांग है कि केवल एक ही एजेंसी लाइसेंस दे वो भी फूल प्रूफ मैकेनिज्म के साथ।
इस पत्रकार संवाद में भाजपा मीडिया प्रभारी कर्ण नंदा और भाजपा नेता सूरत नेगी उपस्थित रहे।

About The Author

You may have missed