Today News Hunt

News From Truth

धर्मशाला में भाजपा चुनाव समिति की बैठक सम्पन्न ,सभी क्षेत्रों के प्रभारियों , सह प्रभारियों एवं समन्वयको से अपने अपने क्षेत्रों की चुनाव समिति ने ली फीडबैक

Spread the love

भाजपा चुनाव समिति की बैठक भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप की अध्यक्षता में होटल डी पोलो धर्मशाला में सम्पन्न हुई।
बैठक में भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं हरियाणा पंजाब चंड़ीगढ़ हिमाचल के प्रभारी सौदान सिंह, भाजपा प्रदेश प्रभारी अविनाश राय खन्ना, मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर एवं सह प्रभारी संजय टंडन उपस्थित रहे।
प्रदेश महामंत्री त्रिलोक कपूर ने कहा कि बैठक दो भागों में हुई पहले भाग में सभी क्षेत्रों के प्रभारियों , सह प्रभारियों एवं समन्वयको से अपने अपने क्षेत्रों का फीडबैक लिया गया।
जुब्बल कोटखाई के प्रभारी मंत्री सुरेश भारद्वज, सुखराम चौधरी, अर्की से मंत्री राजीव सैजल, महामंत्री त्रिलोक जम्वाल, फतेहपुर से मंत्री विक्रम ठाकुर, राकेश पठानिया, सतपाल सत्ती, मंडी संसदीय क्षेत्र से मंत्री मोहिंद्र ठाकुर,गोविंद ठाकुर एवं राकेश जम्वाल ने अपना अपना फीडबैक दिया।
दूसरे भाग में भाजपा चुनाव समिति की बैठक हई जिसमे भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं हरियाणा पंजाब चंड़ीगढ़ हिमाचल के प्रभारी सौदान सिंह, भाजपा प्रदेश प्रभारी अविनाश राय खन्ना, मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर , सह प्रभारी संजय टंडन
पूर्व मुख्यमंत्री प्रो प्रेम कुमार धूमल, केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सतपाल सत्ती, महामंत्री त्रिलोक कापूर, राकेश जम्वाल, त्रिलोक जम्वाल एवं महिला मोर्चा की अध्यक्षा रश्मि धर सूद उपस्थित रहे।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप ने मीडिया से बात करते हुए बताया की आने वाले उपचुनावों में भाजपा चारों सीटों पर जीत दर्ज करेगी, उन्होंने बताया कि यह चुनाव विकास पर लड़ा जाएगा । मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने प्रदेश में चौतरफा विकास किया है और कोविड संकटकाल में भी हिमाचल में विकास को रुकने नहीं दिया।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस के पास सरकार के खिलाफ कोई भी मुद्दा नहीं है और कांग्रेस पार्टी दिशाहीन एवं नेतृत्वहीन है।

About The Author

More Stories

You may have missed