Today News Hunt

News From Truth

प्रधानमंत्री की माता के निधन पर मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू और कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने शोक व्यक्त किया

1 min read
Spread the love


मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की माता श्रीमती हीराबेन मोदी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। वह 100 वर्ष की थीं। उन्होंने आज सुबह लगभग साढ़े तीन बजे अन्तिम सांस ली। स्वास्थ्य समस्याओं के कारण उन्हें अहमदाबाद के यू.एन. मेहता इंस्टीच्यूट ऑफ कार्डियोलॉजी एंड रिसर्च सेंटर में भर्ती करवाया गया था।
मुख्यमंत्री ने अपने शोक संदेश में ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति और शोक संतप्त परिजनों को इस अपूर्णीय क्षति को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सांसद प्रतिभा सिंह ने भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की माता के निधन पर गहरा दुःख प्रकट करते हुए भगवान से दिवंगत आत्मा की शांति की प्रार्थना की हैं।
प्रतिभा सिंह ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और उनके पूरे परिवार के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करते हुए भगवान से उनको इस दुःख को सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना की हैं।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed