Today News Hunt

News From Truth

दिल्ली में स्वास्थ्य लाभ ले रहे मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू खराब मौसम के कारण नहीं आ पाए शिमला,अब शनिवार को आएंगे वापिस

1 min read
Spread the love

बीते कई दिनों से दिल्ली में उपचाराधीन मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का स्वास्थ्य लाभ लेने के बाद आज शिमला लौटने का कार्यक्रम था लेकिन बिगड़े मौसम के चलते उनका विमान उड़ान नहीं भर पाया और उनका कार्यक्रम स्थगित करना पड़ा। मुख्यमंत्री अब शनिवार 11 अगस्त को वापिस लौटेंगे और दीवाली का महापर्व अपने राज्य में अपनों के बीच मनाएंगे।

प्रदेश सरकार के एक प्रवक्ता ने बताया कि दिल्ली और शिमला में खराब मौसम के कारण मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू का शिमला आगमन स्थगित हो गया है। दिल्ली में आज खराब मौसम के कारण हेलीकॉप्टर उड़ान नहीं भर पाया। अब मुख्यमंत्री का शनिवार को शिमला में आगमन अपेक्षित है।

About The Author

You may have missed