Today News Hunt

News From Truth

कांग्रेस की अध्यक्षा प्रतिभा सिंह ने शिमला नगर निगम की घोषणा पत्र कमेटी को दिए निर्देश, शामिल करें लोगों के सुझाव, कहा- जनाकांक्षाओं पर आधारित हो घोषणापत्र

1 min read
Spread the love

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सांसद प्रतिभा सिंह ने नगर निगम शिमला के मेनिफेस्टो कमेटी से शहर के सुधार और सुविधाओं के विस्तार को स्थानीय लोगों से सुझाब मांगने को कहा है।उन्होंने कहा है कि मेनिफेस्टो में शिमला नगर निगम में शामिल किए गए क्षेत्रों में सड़क, पार्किंग के साथ साथ पेयजल व सफाई व्यवस्था को प्रमुखता दी जानी चाहिए।
आज प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में मेनिफेस्टो कमेटी की बैठक की अध्यक्षता करते हुए प्रतिभा सिंह ने कहा शिमला नगर में सुविधाओं के अभाव के कारण लोग परेशान है।उन्होंने कहा कि लोगों को इस परेशानी से मुक्त करवाना कांग्रेस का मुख्य उद्देश्य है।उन्होंने कहा कि वर्तमान में भाजपा शासित नगर निगम लोगों की आकांक्षाओ को पूरा करने में पूरी तरफ असफल रहा है।उन्होंने कहा कि शिमला नगर निगम के महापौर व सरकार के बीच उचित तालमेल न होने की बजह से लोगों को इसका खामियाजा भुगतना पड़ा है।सालों से लोगों के घरों के नक्शे पास नही हुए।अब चुनाव सामने देख भाजपा सरकार लोगों को लुभाने के पूरे प्रयास कर रही है।
प्रतिभा सिंह ने कहा कि पार्टी का मेनिफेस्टो जनाकांक्षाओं के तहत ही बनाया जाना चाहिए,जिसे हम पूरा कर सकें।उन्होंने कहा कि यह कार्य जल्द पूरा किया जाना चाहिए।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed