Today News Hunt

News From Truth

कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने पार्टी पदाधिकारियों को दिया एकजुटता का संदेश,उपचुनाव की तर्ज पर आगामी विधानसभा चुनाव में प्रदर्शन का किया आह्वान

1 min read
Spread the love

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सांसद प्रतिभा सिंह ने पार्टी पदधाधिकारियो से एकजुट होकर चुनावों में जीत के लिये पार्टी कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ाने का आह्वान किया है।उन्होंने कहा है कि उप चुनावों की भांति प्रदेश में विधानसभा चुनावों में भी कांग्रेस को शानदार जीत हासिल करनी है इसके लिये बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी,पुलिस भर्ती पेपर लीक मामला ,भ्रष्टाचार जैसे ऐसे मुद्दे है जिन्हें लोगों के बीच ले जाना होगा।पदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में उदयपुर में आयोजित नव संकल्प चिंतन शिविर पर आयोजित प्रदेश कांग्रेस कार्यसमिति के सदस्यों व पदाधिकारियों की दो दिवसीय कार्यशाला के दूसरे दिन आज प्रतिभा सिंह ने कहा सभी को भाजपा के दुष्प्रचार का मुंह तोड़ जवाब देना होगा।कार्यशाला में विभिन्न नेताओं के विचार सुनने के बाद प्रतिभा सिंह ने उन्हें भरोसा दिया कि पार्टी प्रदेश में जिताऊ उमीदवार  को ही चुनाव मैदान में उतरेगी।उन्होंने कहा कि किसी के साथ कोई अन्याय न हो,इसका पूरा खयाल रखा जाएगा ।

नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री ने अपने सम्बोधन में कहा कि उदयपुर में आयोजित नव चिंतन शिविर में पारित प्रस्ताबो व निर्णयों के साथ कांग्रेस आगे बढ़ेगी।मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश में आज भाजपा सरकारी धन का दुरुपयोग कर अपनी रेलिया करवा रही है।उन्होंने कहा की भाजपा कुछ भी कर ले,कांग्रेस ने उप चुनाव भी जीते है और आगामी विधानसभा चुनाव भी जीतेगी।मुकेश ने पुलिस भर्ती पेपर लीक मामलें में जांच की लिप्पा पोथी का आरोप लगाते हुए कहा की पुलिस का इस मामलें में छपाई प्रेस को दोषी करार देने को कांग्रेस पूरी तरह खरिज करती है।उन्होंने कहा कि पुलिस असली गुनहगारों को बचाने में लगी है।उन्होंने कहा कि उन्हें एसआईटी की जांच पर कोई भरोसा नही है।उन्होंने कहा कि अभी तक यह मामला सीबीआई को भी नही दिया गया है।मुकेश ने इस पूरे मामलें में मुख्यमंत्री जिनके पास गृह मंत्रालय भी है नैतिकता के आधार पर अपने पद से त्यागपत्र देने की मांग की है।मुकेश ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शिमला दौरे में प्रदेश को किसी भी प्रकार की कोई घोषणा न करने पर हैरानी जताते हुए कहा कि उन्होंने पूर्व में प्रदेश के लोगों के साथ किया कोई भी वादा आज दिन तक पूरा नही किया।मुकेश ने कहा कि इसके लिये मुख्यमंत्री दोषी है क्योंकि उन्होंने उनके समक्ष कोई भी मांग नही रखी।इससे पूर्व अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव संजय दत्त,गुरकीरत सिंह कोटली व तजेंद्र पाल सिंह बिट्टू ने पार्टी पदाधिकारियों से एकजुट होकर आगे आने व प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह के हाथों को मजबूत करने का आह्वान किया।उन्होंने कहा कि आज की इस बैठक में जो भी भावनाएं व्यक्त की गई है उनसे हाईकमान को अवगत करवाया जाएगा।प्रदेश कांग्रेस महामंत्री सगंठन रजनीश किमटा ने बैठक में उपस्थित पदाधिकारियों का आभार प्रकट करते हुए कहा कि सगंठन मजबूती के साथ आगे बढ़ रहा है।उन्होंने सभी का आह्वान किया कि अब चुनाव का समय बहुत ही नजदीक है ऐसे में सभी को एकजुट होकर आगे आना है।आज की बैठक में प्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष, कार्यसमिति के सभी सदस्य,विधायक, पूर्व विधायक, पदधाधिकारी, जिला अध्यक्ष, सभी अग्रणी सगंठनों के प्रमुख उपस्थित थे।

बैठक शुरू होने से पूर्व आज कांग्रेस के वरिष्ठ दिवंगत नेताओं वीरभद्र सिंह,सुजान सिंह पठानिया, जी एस बाली,पंडित सुखराम सहित सभी दिवंगत नेताओं को याद करते हुए उनकी याद में दो मिनट मौन भी रखा गया।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed