Today News Hunt

News From Truth

कांग्रेस ने भ्रष्टाचार और बढ़ती मंहगाई पर घेरा सरकार को,पार्टी उपाध्यक्ष गंगूराम मुसाफिर ने कहा-सरकारी योजनाएं तोड़ रही है दम

1 min read
Spread the love

कांग्रेस उपाध्यक्ष व पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गंगू राम मुसाफिर ने प्रदेश भाजपा सरकार पर आरोप लगाया है कि बढ़ते भ्रष्टाचार से प्रदेश शर्मसार हुआ है।चारा घोटाला पहले अन्य राज्यों में सुना करते थे पर अब प्रदेश में चारा घोटाला सामने आने से सरकार  की पूरी पोल खुल गई है।आज कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में पत्रकारों को सम्बोधित करते हुए गंगू राम मुसाफिर ने कहा कि बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी भ्रष्टाचार से लोग त्रस्त है।सरकार है कि कर्ज पर कर्ज लेकर फिजूलखर्ची कर रही है।उन्होंने कहा कि आज प्रदेश में 61हजार करोड़ से अधिक का कर्ज हो गया है।प्रदेश में विकास को ग्रहण लग चुका है।सरकार उन्ही योजनाओं के फीते काट रही है जो पूर्व कांग्रेस सरकार ने शुरू किए थे।मुसाफिर ने कहा कि लोग प्रदेश में चुनाव की राह देख रहें है कि कब भाजपा सरकार को सत्ता से बाहर किया जाए।सरकार ने अपना कोई भी वायदा पूरा नही किया और इससे सरकार की लोकप्रियता गिरी है।बढ़ती महंगाई के लिए सरकार को आड़े हाथ लेते हुए मुसाफिर ने कहा कि आज सस्ते अनाज की योजना भी दम तोड़ चुकी है।डिपुओं में सस्ता राशन मंहगा हो गया है।पेट्रोल, डीजल महंगा होने से हर जरूरी सामान महंगा हो रहा है।सरकार ने कोई भी राहत किसी को नही दी है।मुसाफिर ने कहा कि सरकार की उज्जवला योजना भी दम तोड़ रही है,क्योंकि गैस सिलेंडर दिनों दिन महंगा होता जा रहा है।उन्होंने कहा कि सरकार को पेट्रोल डीजल पर वेट कम कर राहत देनी चाहिए थी।मुसाफिर ने कहा कि कांग्रेस प्रदेश में मजबूती के साथ सरकार की सभी जनविरोधी नीतियों व निर्णयों का विरोध कर आम लोगों के साथ खड़ी है।उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार के खिलाफ जन समर्थन कांग्रेस के साथ है और अगले साल होने वाले विधानसभा चुनावों में कांग्रेस बहुमत से अपनी सरकार बनाएगी।इस दौरान उनके साथ कांग्रेस महासचिव चेतराम ठाकुर,शिमला जिला अध्यक्ष ग्रामीण यशवंत सिंह छाजटा व ठियोग ब्लॉक अध्यक्ष कवंर नरेंद्र सिंह भी उपस्थित थे।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed