Today News Hunt

News From Truth

कांग्रेस के प्रमुख प्रदेश प्रवक्ता नरेश चौहान ने प्रदेश सरकार से जनता के सामने रिपोर्ट कार्ड रखने की दी चुनौती, कहा- साढ़े चार साल कुछ नहीं किया, चुनावों में हार देखकर कर रहे मुफ्त की घोषणाएं

1 min read
Spread the love

कांग्रेस मीडिया विभाग के प्रमुख और प्रदेश उपाध्यक्ष नरेश चौहान ने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर से कहा कि प्रदेश की जनता के सामने सरकार के साढ़े चार साल का रिपोर्ट कार्ड रखें। सरकार ने साढ़े चार साल कुछ नहीं किया। अब चुनावों में हार देखकर जनता को फ्री की सुविधाएं देने की घोषणा कर रहे हैं। अगर सरकार ने साढ़े चार साल काम किया है तो मुख्यमंत्री विकास के नाम पर वोट मांगकर दिखाएं। आज प्रदेश के कर्मचारी, बेरोजगार युवा, किसान बागवान परेशान होकर सड़कों पर आंदोलन कर रहे हैं और सरकार किसी की सुन ही नहीं रही है। जिससे साबित होता है कि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर में लोगों का सामना करने का साहस ही नहीं है।

नरेश चौहान ने कहा कि जयराम सरकार के खिलाफ प्रदेश की जनता में भारी आक्रोश है। जनता से भाजपा को सत्ता से बाहर करने का मन बना लिया है। अब चुनावों में अपनी हार को देखकर मुख्यमंत्री जनता को फ्री में सुविधाएं देने का ऐलान कर रहे हैं। नरेश चौहान ने मुख्यमंत्री से सवाल करते हुए कहा कि आखिर साढ़े चार साल बाद क्यों जनता को सुविधाएं देने की याद आई है। इससे पहले सरकार क्या कर रही थी। चुनावों के समय होने वाली ऐसी घोषणाओं से कुछ नहीं होने वाला है। प्रदेश की जनता सरकार से परेशान है। जयराम सरकार हर मोर्चे पर विफल रही है जिसके कारण ही मुख्यमंत्री विकास की बात नहीं करते हैं।

नरेश चौहान ने कहा की बढ़ी महंगाई से प्रदेश की महिलाएं परेशान है। महिलाओं को अब किचन चलाना मुश्किल हो गया है। सरकार ने दूध दही पर भी जीएसटी लगाकर लोगों को साथ अन्याय किया है। कर्मचारी ओपीएस को लेकर सड़कों पर आंदोलन कर रहे हैं लेकिन सरकार कमेटिंयों को गठन कर गुमराह कर रही है। प्रदेश में बेरोजगारों की संख्या 10 लाख से अधिक हो गई है। सरकार युवाओं को रोजगार देने में पूरी तरह नाकाम है। वहीं किसान बागवान भी अपनी मांगों को लेकर आंदोलन कर रहे हैं लेकिन सरकार किसी की समस्याओं का समाधान करने के लिए कोई कदम नहीं उठा सकी है। जिससे अब जयराम सरकार की विदाई तय है।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed